Cannes में काला धागा पहने और टीका लगाए नजर आईं जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट, एक्सपर्ट से जानें नजर के लिए उन्हें कैसे आजमाएं

हमारे यहां पर जब भी काला टीका या धागा बांधा जाता है, तो उसका मतलब नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए होता है। इसी वजह से बड़े सेलेब्स भी इसे जरूर आजमाते हैं। पंडित जी से जानते हैं कि धागे और काला टीका लगाने का महत्व। 
image

जब भी हम कहीं बाहर निकलते हैं, तो अक्सर हमारे घर में मौजूद बड़े-बुजुर्ग काला टीका या धागा बांधने को कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका काफी महत्व होता है। लेकिन हम कई बार इन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा का असर हमारी कार्यों में अक्सर देखने को मिलता है। यही कारण है कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी इस तरीके को जरूर आजमाएं हैं।

इससे उनके कार्य में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है। हाल ही में आलिया भट्ट और जाहन्वी कपूर जो कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। इन दोनों ने भी इस तरीके को ट्राई किया। इसके बारे में हमने भी अपने पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानकारी ली। इसके बारे में उन्होंने कुछ खास चीजें साझा की। आर्टिकल में आपको भी बताते हैं इसे आजमाने से क्या होता है?

कान के अलावा यहां लगाएं काला टीका

Kala tikka

जब भी हमें कोई परेशानी होती है, तो अक्सर हम अपनी मां या दादी के मुंह से एक ही बात सुनते हैं कि इसे नजर लग गई है। इसी नजर से बचाने के लिए मां बचपन से लेकर बड़े होने तक कान के पीछे काला टीका लगाती है। इसे लगाने से किसी तरह की बुरी नजर और नकारात्मक उर्जा आपके परेशान नहीं करती है। ऐसे में सेलिब्रिटीज भी इस तरीके को आजमाते हैं। इसे आप सिर्फ कान के पीछे नहीं बल्कि आप इसे पेट, पैर के तलवे, माथे और हाथ की हथेली पर लगा सकते हैं। इससे भी आप अपने आपको नजर से प्रोटेक्ट करें।

काला धागा कहां बांध सकते हैं

Black thread

जब भी काला धागा बांधा जाता है, तो इसके लिए ज्यादातर लोग शुक्रवार या शनिवार का दिन चुनते हैं। इसे हमेशा दोपहर के समय बांधना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय दो पहर मिलते हैं। इसमें ऊर्जा का तेज काफी होता है। ऐसे में आप काले धागे को हाथ, गले, पैर और पैर के अंगूठे में बांध सकते हैं। इससे आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का असर नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: Hindu Beliefs: बच्चों के इन हिस्सों पर लगाएं काला टीका, बुरी नजर से होगी रक्षा

नजर से बचने के लिए क्या करें

पंडित जी ने बताया, इसके लिए आप चाहें तो अपने पास लोहे की चीज, काला धागा, काला टीका या फिटकरी के टुकड़े को रख सकते हैं। जब आप बाहर से आए तो सबसे पहले अपने हाथ पैरों को साफ करें। इसके बाद घर की किसी भी वस्तु को छूंए। इससे आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का असर नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान को मां अमृता सिंह ने क्‍यों लगाया काला टीका, इस फोटो में देखें

आलिया और जाह्नवी ने अपने खास दिन पर इन तरीकों को ट्राई किया। इसे करने से उन्होंने अपने आपको नेगेटिव एनर्जी से प्रोटेक्ट किया। आप भी इसे आजमाएं। साथ ही, आप अपने आसपास की एनर्जी को पॉजिटिव करें। आप अन्य जानकारी अपने खुद के पंडित जी से भी ले सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Alia Bhatt, Janhvi kapoor

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP