Hindu Beliefs: बच्चों के इन हिस्सों पर लगाएं काला टीका, बुरी नजर से होगी रक्षा

Bachchon Ko Kala Tika Lagane Ke Labh: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाया जाता है। मान्यता है कि काला टीका लगाने से बच्चे को बुरी नजर नहीं लगती है।
वैज्ञानिक दृष्टि से ऐसा माना जाता है कि छोटे बच्चे नेगेटिव एनर्जी के संपर्क में सबसे जल्दी आते हैं। ऐसे में काला टिका लगाने से बच्चे के आसपास नकारात्मकता नहीं रहती है। किसी भी तरह की नेगटिविटी बच्चों से दूर रहती है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि काला टीका बच्चों के शरीर के कुछ विशेष भागों में लगाना बहुत शुभ होता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि किन हिस्सों पर काला टीका लगाने से मिलते हैं कौन से लाभ।
बच्चों के माथे पर लगाएं काला टीका (Black Tika On Forehead)
- बच्चों के माथे पर काला टिका लगाने से दिमाग तेज होता है।
- माइंड जल्दी-जल्दी चीजों को समझने लगता है।
- इसके अलावा, मेमोरी शार्प (मेमोरी शार्प करने के ज्योतिष उपाय) होती है।
बच्चों की भौंओं के बीच लगाएं काला टीका (Black Tika On Middle Of Eyebrows)
- बच्चों की दोनों भौओं के बीच काल टिका लगाने से एकाग्रता बढ़ती है।
- बच्चे में ध्यान का गुण पैदा होता है और सतर्कता बढ़ती है।
- साथ ही, बच्चे की चेतना जागृत होती है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: कितना सही है पूजा के बीच में पानी पीना?
बच्चों की हथेली पर लगाएं काला टीका (Black Tika On Palm)
- हथेली में ग्रहों का स्थान होता है। काले टीके से ग्रह खुश होते हैं।
- बच्चों की हथेली पर काला टीका लगाने से ग्रह शांत (ग्रह शांति के उपाय) होते हैं।
- हथेली में काला टीका लगाने से हथेली की ऊर्जा बनी रहती है।
बच्चों के पैर के पंजे पर लगाएं काला टीका (Black Tika On Feet)
- बच्चों के पैर के पंजे पर काला टीका लगाना बहुत शुभ होता है।
- मान्यता है कि पैरों से नकारात्मकता बच्चों में जल्दी एंटर करती है।
- साथ ही, पैरों के माध्यम से ही सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।
- ऐसे में काला टिका लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बच्चे के शरीर में स्थित रहती है।
बच्चों के कान के पीछे लगाएं काला टीका (Black Tika Behind Ears)
- बच्चों के कान के पीछे टीका लगाने से सुनने की शक्ति बढ़ती है।
- नकारात्मक ध्वनि बच्चों को प्रभावित नहीं करती है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: प्रसाद लेने के बाद सिर पर हाथ क्यों घुमाते हैं?
बच्चों के गले पर लगाएं काला टीका (Black Tika On Neck)
- बच्चों के गले पर काला टीका लगाना प्रभावकारी होता है।
- कंठ पर काला टीका लगाने से बच्चों की वाणी शुद्ध होती है।
बच्चों की छाती पर लगाएं काला टीका (Black Tika On Chest)
- छाती पर काला टीका इसलिए लगाया जाता है ताकि हृदय गति स्थिर रहे।
- काला टीका लगाने से बच्चे का हृदय किसी भी चीज को देखकर आहत नहीं होता है।
तो शरीर के इन हिस्सों पर लगाना चाहिए काल टीका। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।