घर में रखें ये काली चीजें, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

अपने ही घर में अजीब सा लगता है, भारीपन महसूस होता है, घबराहट होती है, किसी के होने का एहसास होता है आदि ये सभी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा के होने को दर्शाती हैं। यूं तो ज्योतिष शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के कई उपाय बताये गए हैं लेकिन सबसे आसान उपाय है कुछ काली चीजों को घर में रखना।
असल में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जहां एक ओर काले रंग या काले रंग की चीजों से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है तो वहीं, दूसरी ओर कुछ ऐसी काले रंग की वस्तुएं हैं जिन्हें घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर हो सकती है और घर में सकारात्मक का संचार बढ़ सकता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए घर में रखें काला पत्थर

ऐसा माना जाता है कि काले रंग के पत्थर में बहुत शक्ति होती है किसी भी प्रकार की ऊर्जा को खींचने की। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस दिशा में काला पत्थर रखा है क्योंकि गलत दिशा में रखने से वह सकारात्मक ऊर्जा को खींचता है और सही दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा को। ऐसे में घर की दक्षिण दिशा में काले पत्थर या ब्लैक मार्बल को रखने से नकारात्मकता नष्ट होती है।
यह भी पढ़ें: पैसों की कमी दूर करने के लिए 5 रुपए के कलावे से करें ये उपाय
नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए घर में रखें काला तवा

घर में नकारात्मकता उत्पन्न होने के पीछे कोई भी कारण हो सकता है। इन्हीं में से एक है ग्रह दोष। अगर किसी ग्रह दोष के कारण घर में बुरी ऊर्जा का प्रवेश बढ़ रहा है तो ऐसे में अलग-अलग ग्रह के लिए अलग-अलग उपाय करने की आवश्यकता नहीं है। आप घर की रसोई में काले रंग का लोहे का तवा लाकर रखें। इससे सभी नौ ग्रह एक साथ शांत हो जाएंगे और उनका दुष्प्रभाव भी दूर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: इन ज्योतिष उपायों से वापस पाएं अटका हुआ पैसा
नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए घर में रखें काली मूर्ति

ऐसा माना जाता है कि काले रंग की मूर्ति घर में रखने से भी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि काले रंग की प्रतिमा किसी जानवर की हो सकती है लेकिन देवी-देवता की नहीं। ज्योतिष में हाथी, कछुआ, घोड़ा आदि को शुभता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आप किसी भी एक जानवर की काले रंग की प्रतिमा लाकर घर में रख सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।