Tulsi Health Benefits: तुलसी का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। इसे एक पवित्र पौधा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में भी तुलसी को अमृत माना जाता है। इसके गुणों की वजह से आयुर्वेद में इसकी बहुत अहमियत है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है और शरीर को ढ़ेरों लाभ पहुंचाती है। तनाव को दूर करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट कर मौसमी बीमारियों से बचाने तक, इसके अनगिनत फायदे हैं। अगर आप इसे सही समय पर लेंगी तो इससे आपको सही और पूरा फायदा मिल सकेगा। तुलसी का काढ़ा और इसकी चाय गुणों से भरपूर होती है। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
तुलसी के शरीर को मिलते हैं ये फायदे ( What are the benefits of Tulsi for immune system)
- तुलसी स्ट्रेसबस्टर होती है। इसकी पत्तियां दिमाग को शांत करती हैं।
- तुलसी में एंटी-वायरल और एंटी-कोलेस्ट्रोल गुण पाए जाते हैं। हमारे दिल और इम्यून सिस्ट के लिए यह हर्ब बहुत फायदेमंद होता है।
- स्किन को ग्लोइंग बनाने से लेकर दाग-धब्बे और एक्ने दूर करने तक, तुलसी के कई फायदे हैं।
- सांसों की दुर्गंध दूर करने के लिए भी तुलसी फायदेमंद है। यह मुंह के अंदर के बैक्टीरिया को खत्म करती है।
- कोलेस्ट्रोल और बीपी को कंट्रोल रखने में भी तुलसी की पत्तियां कारगर हैं।
- तुलसी डाइजेशन के लिए भी अच्छी होती है। यह खाना पचाने, गैस, एसिडिटी और कब्ज को दूर करने में मदद करती है।
- तुलसी के रस या इसके इसेंशियल ऑयल को स्किन पर लगाने से मच्छर दूर रहते हैं।
- यह स्किन के लिए एक टॉनिक के तौर पर काम करती है।
सेहतमंद रहने के लिए तुलसी खाने का सही तरीका (How should tulsi be taken)
- रोज सुबह तुलसी की चाय पिएं।
- 5 तुलसी की पत्तियां लें, अदरक के एक छोटे टुकड़े को घिसकर लें और इसे पानी में डालकर लगभग 5 मिनट के लिए उबालें। फिर इसे छानकर पी लें।
- आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं। लेकिन शहद चाय के रूम टेम्परेचर पर आने के बाद ही मिलाएं।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, तुलसी की पत्तियां (गिलोय और तुलसी का काढ़ा) चबाने की जगह इसका काढ़ा या चाय पीना ही सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें- सेहत का खजाना है मोरिंगा, इस तरह खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों