herzindagi
tennis elbow symptoms

एल्बो पेन को मामूली समझ कर न करें नजरअंदाज, हो सकती है यह बड़ी दिक्कत

कोहनी में आपको भी दर्द महसूस होता है तो इसे मामूली दर्द समझ कर इग्नोर न करें। ये लेटरल एपिकॉन्डिलाइटिस की समस्या हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2023-12-20, 17:10 IST

Tennis Elbow:अक्सर ज्यादा कामकाज करने पर हाथों में दर्द की शिकायत हो जाती है। गलत पाश्चर के कारण बांह, कंधे, कोहनी, गर्दन में भी दर्द होने लगता है। हम इस दर्द को मामूली समझ कर इग्नोर करते हैं और ये गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है। ऐसा मेरा खुद का एक्सपीरियंस है। पेशे से मैं एक कंटेंट राइटर हूं। करीब 9 घंटे कीबोर्ड का इस्तेमाल करना पड़ता है। कुछ दिनों पहले मेरे कोहनी में दर्द का एहसास हुआ। मैंने इसे मामूली समझ कर इग्नोर कर दिया। लेकिन दर्द इतना बढ़ गया कि काम करना भी मुश्किल हो गया। रात में नींद लेने में भी परेशानी होने लगी। और आखिरकार जब में डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉ.ने इसे लेटरल एपिकॉन्डिलाइटिस बताया। इस समस्या को टेनिस एल्बो के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या होता है टेनिस एल्बो? (What is the best remedy for tennis elbow)

lateral epicondilytis

डॉ. अबुल फैज बताते हैं कि टेनिस एल्बो एक ऐसी समस्या है जिसमें टेंडन की सूजन के कारण कोहनी और बांह में दर्द होता है। यह परेशानी उन लोगों को होती है जिनका ज्यादा काम कोहनी और कलाई से जुड़ा हुआ होता है। टेनिस एल्बो आमतौर पर टेनिस, बैडमिंटन या क्रिकेट प्लेयर, प्लंबर, कारपेंटर जैसे काम करने वाले लोगों में देखी जाती है। आइए जानते हैं इसके लक्षण

टेनिस एल्बो के लक्षण जानिए

  • टेनिस एल्बो की समस्या में कोहनी और उसके आसपास में तेज दर्द होता है।
  • इसमें सबसे पहले कोनी में हल्का दर्द होता है और हफ्ते और महीना में यह दर्द बढ़ जाता है।
  • इसमें बाहरी तौर पर कोई चोट के निशान नहीं होते हैं लेकिन यह दर्द कलाई तक फैल जाता है।
  • किसी से हाथ मिलाने या किसी सामान को पकड़ने में भी दर्द होने लगता है
  • कभी-कभी रात के समय कोहनी का दर्द ज्यादा बढ़ जाता है।
  • टेनिस एल्बो होने पर कुछ भी सामान उठाने में दिक्कत होने लगती है। (हाथ पैर दर्द से राहत दिलाएंगे ये टिप्स)

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-विटामिन डी सप्लीमेंट लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

क्या है टेनिस एल्बो का इलाज

elbow pain

  • डॉक्टर ने इसका सबसे बेहतरीन इलाज आराम बताया है।
  • कई सप्ताह तक हाथ और कोहनी को आराम दिया जाता है।
  • दर्द और सूजन को दूर करने के लिए दर्द निवारक दवा दी जाती है।
  • इससे भी आराम नहीं मिलता है तो फिजियोथैरेपिस्ट के मार्गदर्शन में एक्सरसाइज कराए जाते हैं।
  • समस्या ज्यादा हो तो स्टेरॉइड इंजेक्शन दिया जाता है और फिर भी आराम ना मिले तो डॉक्टर सर्जिकल इंटरवेंशन की सलाह देते हैं, जिससे क्षतिग्रस्त मांसपेशियों को हटाकर हेल्दी मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ा जाता है।

यह भी पढ़ें-पेट में बहुत जल्दी गैस बना देती हैं खाने पीने की ये चीजें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।