क्या आप जानती हैं कि फिटकरी के पानी से नहाने से क्या होता है?

फिटकरी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके पानी से नहाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को इस पानी से नहीं नहाना चाहिए।
image

नहाना यूं तो हम सभी रूटीन का हिस्सा है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि नहाने का समय और आप किस पानी से नहा रहे हैं, यह आपकी सेहत पर काफी हद तक असर डाल सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने के बाद और रात के समय नहाना आमतौर पर सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं, नहाने के पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर नहाने से कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं। अमूमन लोग नहाने के पानी में गुलाबजल और नीम की पत्तियां मिलाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि नहाने के पानी में फिटकरी को मिलाकर नहाने से भी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि रोज ऐसा करना सही नहीं है। फिटकरी के पानी से नहाने से क्या होता है, चलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी से जानते हैं।

फिटकरी के पानी से नहाने से क्या होता है?

alum water bathing benefits

  • एक्सपर्ट का कहना है कि फिटकरी के पानी से नहाने से सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण पसीने की बदबू दूर होती है।
  • अगर आपकी स्किन में अगर खुजली या दाने रहते हैं, तो फिटकरी के पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे शरीर को ठंडक भी मिलती है और स्किन की हीट कम होती है।
  • अगर आपको थकान महसूस हो रही है, तो इस पानी से नहाने से आपको फ्रेश फील होगा।
  • यह बालों और स्कैल्प के लिए भी फायेमंद है। इससे डैंड्रफ दूर होता है और स्कैल्प भी अंदर से क्लीन होता है।
  • फिटकरी के पानी से नहाने से त्वचा के दाने भी दूर होते हैं। हालांकि, सभी के लिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल सही नहीं होता है। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-14 दिनों तक रोज सुबह खाली पेट नीम के 3 पत्ते चबाने से क्या होता है?

all about skin clycing

  • यह स्किन को फ्रेश रखने में भी मदद करता है और स्किन को डीप क्लीन करता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि ठंड में इस पानी से नहाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे स्किन अधिक ड्राई हो सकती है। वहीं, अगर आपकी त्वचा रूखी है तो इस पानी से न नहाएं।
  • जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें भी इसके पानी से नहाने से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- नीम का पानी त्वचा के लिए है वरदान, रोजाना नहाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

फिटकरी का पानी औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इससे नहाने से कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP