Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

नीम का पानी त्वचा के लिए है वरदान, रोजाना नहाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

नीम का इस्तेमाल दवाइयों के रूप में किया जाता है। क्या आपको मालूम है कि गर्मियों में नीम वाले पानी से नहाने से स्किन को क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Updated:- 2025-04-17, 16:19 IST
image

प्रचंड गर्मी का सितम जारी है। हर कोई गर्मी के कारण हाय तौबा कर रहा है। इस मौसम का असर अक्सर सेहत के साथ त्वचा पर भी पड़ता है। गर्मी के कारण पसीने और पसीना बनता है खुजली, रैशेज, इंफेक्शन दाने की वजह । इससे त्वचा बेजान और बेरंग हो जाती है। अगर आपके साथ भी गर्मियों में ऐसा होता है, तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे इन सभी समस्याओं में आराम मिल सकता है। दरअसल प्रकृति ने हमारी त्वचा की देखभाल के लिए नीम की पत्तियों से नवाजा है। बरसों से इसका इस्तेमाल होता चला आ रहा है। अगर आप गर्मियों में नीम के पानी से नहाते हैं, तो इससे आपकी स्किन को फायदा ही फायदा होगा। चलिए जान लेते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

नीम का पानी त्वचा के लिए वरदान

neem bath

गर्मियों में मुंहासे और फुंसियां होना तो आम है। ऐसे में अगर आप नीम के पानी से नहाते हैं, तो इसकी एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टी बैक्टीरिया के विकास को रोकते हैं। रोमछिद्र साफ होते हैं। इससे मुंहासों और फुंसियों की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

नीम का पानी एंटीबैक्टीरियल क्लीनजर के रूप में काम करता है। इससे त्वचा में होने वाली खुजली कम होती है। इसमें मौजूद एंटी एलर्जिक गुण त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। नीम के पानी से नहाने से त्वचा की संवेदनशीलता कम होती है।

गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से दुर्गंध आती है। ऐसे में अगर आप इस पानी से नहाते हैं, तो इसके एंटीबैक्टीरियल गुण पसीना में मौजूद बैक्टीरिया को मारते हैं, इससे दुर्गंध कम होती है। आप ताजगी महसूस करते हैं।

नीम के पानी का नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है,इससे रंग में भी सुधार होता है।

इससे हेयर हेल्थ को भा फायदा होतै है। जूं की परेशानी दूर होती है। डैंड्रफ की शिकायत भी दूर हो सकती है।

यह भी पढ़ें-एक नींबू के इस्तेमाल से बेहतर हो सकती है आपकी सेहत,एक्सपर्ट से जानें

कैसे बनाएं नीम का पानी

neem bath for skin

  • एक बर्तन में 2 से 3 लीटर पानी लें।
  • इसमें 20 से 30 नीम की पत्तियां धोकर डाल दें।
  • पानी को धीमी आंच पर उबालें।
  • जब पानी का रंग थोड़ा बदल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • पत्तियों छानकर पानी अलग कर लें।
  • अब नहाने वाले पानी में नीम वाले पानी को डालकर नहा लें।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में वजाइना में बढ़ जाती है खुजली? ये 5 उपाय दिलाएंगे राहत

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।