herzindagi
image

सोने से पहले तलवों पर जायफल और सरसों के तेल की मालिश करने से क्या होता है?

पैरों के तलवों पर घी या तेल की मसाज के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर आप रोजाना सोने से पहले तलवों पर जायफल और सरसों के तेल की मालिश करेंगी, तो क्या होगा।
Editorial
Updated:- 2025-02-17, 21:09 IST

हमारी रसोई में ही हमारी सेहत का राज छिपा है और इसलिए, सेहतमंद रहने के लिए कई घरेलू नुस्खों की मदद ली जाती है। खान-पान से लेकर, दिनचर्या में कुछ खास चीजों को शामिल करने तक, कई ऐसी चीजें हैं, जो सेहतमंद रहने में मदद करती हैं। पैरों के तलवों पर तेल या घी से मसाज करने के कई फायदे होते हैं। सरसों के तेल में जायफल मिलाकर मालिश करना भी एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा है, जो कई तरह से फायदेमंद है। यह दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और अगर आप पैरों के तलवों पर सरसों के तेल में जायफल मिलाकर मसाज करेंगी, तो इससे क्या होगा, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

पैरों के तलवों पर जायफल और सरसों के तेल की मालिश करने से क्या होता है?

mustard oil and nutmeg massage on soles before sleeping

  • जायफल, दिमाग को रिलैक्स करता है और नींद लाने में मदद करता है। अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो सरसों के तेल में जायफल मिलाकर तलवों की मसाज करने से नींद अच्छी आती है।
  • इसे करने से दिमाग शांत होता है, शरीर रिलैक्स होता है और स्ट्रेस दूर होता है।
  • अगर आप रोजाना सरसों के तेल में जायफल मिलाकर पैरों के तलवों की मालिश करेंगी, तो इससे सीने में जमा बलगम दूर होगा। इससे खांसी-जुकाम में राहत मिलती है। खासकर, अगर बच्चे के सीने से घर-घर की आवाज आती है, कफ है, तो आपको इससे मालिश करनी चाहिए। इस तेल से छाती पर मालिश करने से भी फायदा होता है।
  • जायफल और सरसों के तेल दोनों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इस तेल से मालिश करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
  • इससे चेहरे पर भी चमक आती है।
  • इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
  • अगर आपके पैरों में अक्सर दर्द रहता है, तो इस तेल से मालिश करने से पैरों का दर्द दूर हो सकता है।

यह भी पढ़ें- करवट बदलते और घड़ी देखते हुए कटती है रात, तो सोने से पहले तलवों पर लगाएं यह 1 चीज

कैसे तैयार करें जायफल और सरसों का तेल?

mustard oil for joint pain

  • 4 टेबलस्पून सरसों का तेल लें।
  • इसमें 4 चुटकी जायफल पाउडर मिलाएं।
  • इसे हल्का गर्म करें।
  • इसे गुनगुना ही तलवों पर लगाएं।


यह भी पढ़ें- रोजाना 5 मिनट हथेलियों से पिंडलियों को थपथपाने से क्या होता है?


सोने से पहले तलवों पर सरसों के तेल और जायफल की मालिश करने से, आपको ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।