अधिकतर महिलाओं ने कभी ना कभी वेजाइनल इंफेक्शन का सामना किया है। वेजाइनल इंफेक्शन के पीछे का एक मुख्य कारण महिलाओं को साफ-सफाई से जुड़ी पर्याप्त जानकारी ना होना भी होता है। जब महिलाओं के पास वेजाइनल हेल्थ केयर से जुड़ी सही जानकारी नहीं होती है तो ऐसे में वह कुछ गलतियां करती हैं और इससे उनकी वजाइना को नुकसान होता है।
यूं तो वजाइना आपको संक्रमण से बचाने के लिए बैक्टीरिया का उत्पादन करते हुए खुद ही क्लीनिंग करती है। लेकिन इसके बावजूद भी हमारी कुछ गलतियां व आदतें वजाइना पर विपरीत प्रभाव डालती हैं और इंफेक्शन का कारण बन सकती हैं। इसलिए यह कहा जाता है कि शरीर के अन्य अंगों की तरह ही वजाइना का भी पूरी तरह से ख्याल रखा जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको वेजाइनल हेल्थ से जुड़ी कुछ मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए-
यह सच है कि आपको वेजाइनल की क्लीनिंग पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप वजाइना के अंदर से सफाई करें। ध्यान दें कि आपको वजाइना को भीतर से साफ करने के लिए साबुन या अन्य किसी उत्पाद का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से वास्तव में आपकी वजाइना पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जब आप ऐसा करती हैं तो गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और खराब बैक्टीरिया की ओवरग्रोथ के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
जब बात वेजाइनल हेल्थ की होती है तो ऐसे में आपको उसके दिए जाने वाले संकेतों को नजरअंदाज करना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। अगर आपको लगातार खुजली हो रही है तो ऐसे में इसे बिल्कुल भी अनदेखा ना करें। वजाइना में खुजली कई चीजों के कारण हो सकती है। इसलिए, अगर आपको लगातार खुजली की समस्या हो रही है तो एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
इसे जरूर पढ़ें: वेजाइना को हेल्दी रखते हैं ये 3 योग, महिलाएं जरूर करें
आपके अंडरगारमेंट्स का एक बड़ा प्रभाव आपकी वेजाइनल हेल्थ पर पड़ता है। अगर आप टाइट और पसीने से तर अंडरगारमेंटृस को लंबे समय तक पहनती हैं तो इससे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। चूंकि यीस्ट गर्म और नम वातावरण में पनपता है, इसलिए पसीने से तर कपड़ों में बैठने से आपका रिस्क काफी बढ़ जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:वेजाइना को हेल्दी रखने के लिए इन 4 चीजों से बचाना है जरूरी
आजकल मार्केट में वेजाइनल हेल्थ व केयर से जुड़े तरह-तरह के प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं। इतना ही नहीं, अन्य भी कई तरह प्रोडक्ट्स हर दिन मार्केट में लॉन्च होते रहते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप इन लेटेस्ट प्रोडक्ट को बिना पर्याप्त जानकारी के इस्तेमाल करना शुरू कर दें। यह आपकी वजाइना के लिए बेहद ही घातक साबित हो सकता है। अगर आप किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना ही चाहती हैं तो पहले एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ से अवश्य मिलें।
कभी-कभी महिला को वजाइना से जुड़ी समस्याएं होती हैं। लेकिन ऐसे में कुछ महिलाएं डॉक्टर से मदद लेने के स्थान पर खुद ही इलाज करने लग जाती हैं। कभी मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स तो कभी घरेलू नुस्खों से वह उपचार करती हैं। हालांकि, ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वजाइना से जुड़ी पर्याप्त जानकारी ना होने के कारण यह घरेलू इलाज आपको नुकसान अधिक पहुंचाते हैं।
तो अब आप भी यह गलतियां करने से बचें और अपनी वेजाइनल हेल्थ का पर्याप्त ख्याल रखें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।