Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

खट्टी डकार से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी राहत

अगर आप भी बार-बार खट्टी डकार आने से परेशान हो जाती हैं, तो इन टिप्स को अपनाने के बाद आपको मिलेगी तुरंत राहत।
Updated:- 2020-10-13, 17:04 IST
tips to useful home remedies for acidic burps

बाहर का खाना और फास्‍टफूड लाइफस्‍टाइल का अब एक हिस्‍सा बन चुका है। बहार का खाना टेस्टी तो लगती है लेकिन, कभी-कभी पेट का बैंड भी बज जाता है। जैसे-पेट में गैस हो जाना, डाइजेस्टिव सिस्‍टम सही से काम नहीं करना, आदि। अगर इन सब से बच भी जाते हैं तो खट्टी डकार का आना तय ही समझे, और एक बार नहीं बार-बार खट्टी डकार का सामना करना पड़ जाता है। बार-बार खट्टी डकार की आने से सिचुएशन भी ऑक्‍वर्ड हो जाती है। मगर ऐसा भी नहीं है कि इस परेशानी से बचा नहीं जा सकता है। कुछ ऐसे घरेलू उपाय होते हैं जिसके माध्यम से खट्टी डकार के आने की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे घरेलू उपचार के द्वारा इसे रोका जा सकता है। 

सौंफ और इलाची 

useful home remedies for acidic burps inside

कहा जाता है कि सैंफ के साथ मिश्री का सेवन करने से खट्टी डकार सही हो जाती है। वैसे सौंफ को पाचन तंत्र के लिए सही माना जाता है। ये पेट की गैस को भी दूर करता है। इलाइची भी सौंफ से कम नहीं है। इलायची खाने से पेट से जुड़ी कई परेशानिया दूर हो जाती हैं और पाचन क्रिया भी बेहतर रहती है। हां, 1 से अधिक इलाइची का सेवन ना करें।

इसे भी पढ़ें: Home Remedies: कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पिएं इन 4 चीजों का जूस

नींबू पानी 

useful home remedies for acidic burps inside

खट्टी डकार को दूर करने के लिए नींबू पानी बेस्ट उपाय है। अक्सर सुबह में उठाते ही खट्टी डकार आती है तो एक गिलास पानी के साथ नींबू रस मिलाकर पी लीजिए। इसे पीते ही खट्टी डकार की समस्या चुटकी में दूर हो जाएगी। आप चाहें तो इसमें कला मानक भी मिक्स कर सकते हैं। (एसेंशियल ऑयल के ये हेल्थ बेनिफिट्स)

 

दही 

useful home remedies for acidic burps inside

दही भी बार-बार डकार आने की परेशानी को दूर कर सकता है। इसे आप कई तरीके से आहार में शमिल कर सकते हैं। इसमें आप नमक डालकर या इसका घोल बना कर या फिर इसे आप ऐसे ही खा सकते हैं। ये खट्टी डकार के साथ पेट की गैस के परेशानी को भी दूर करता और पेट को ठंडक भी मिलती है। (ये 5 फूल कर सकते हैं कई बीमारियों का इलाज)

 

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं पीपल की छाल के यह फायदे

इसे भी ध्यान रखें

useful home remedies for acidic burps inside

  • जल्दबाजी में कभी भी खाना ना खाए।
  • अधिक नमक और तेल वाला खाना खाने से बचें।
  • खाना खाने के बाद अच्छे से पानी पिए। (मखाने खाने के फायदे)

नोट: ये लेख सिर्फ आपके जानकारी के लिए है। आप इस मामले में डॉक्टर से भी सलाह लें सकते हैं।

इसी तरह अदरक, पुदीना पत्ता कैमोमाइल टी और गुड़ को भी खट्टी डकार से दूर करने के लिए सही उपाय माना जाता है। अगर आप बार-बार खट्टी डकार से परेशान है तो इसका सेवन कर सकते हैं।

Image Credit:(@arc-anglerfish-arc2-prod-pmn.s3.amazonaws.com,st1.thehealthsite.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।