नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे हमें ताजगी मिलती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो रात में नींद लेने के बावजूद सुबह काफी आलस और लो एनर्जी के साथ उठते हैं। पूरे दिन नींद का ही एहसास होता है। दिन भर नेगेटिविटी छाई रहती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आपकी सुबह ताजगी भरी हो सकती है।
ताजगी भरी सुबह के लिए अपनाएं ये टिप्स (How do I wake up feeling more refreshed)
- रिलैक्सिंग रूटीन जरूर फॉलो करें। इसके लिए सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाएं और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें,इससे सुकून भरी नींद आती है और सुबह पॉजिटिविटी महसूस होता है।
- फ्रेश मॉर्निंग के लिए रात में सोते वक्त हल्का डियोड्रेंट लगाना चाहिए। यह उनलोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हें पसीना अधिक आता है।पसीने के कारण शरीर से दुर्गंध आने लगती है और इससे आपका मूड कई बार खराब हो जाता है। ऐसे में सोते वक्त पसंदीदा डिओडोरेंट लगाने से दिन की अच्छी शुरुआत हो सकती है।
- बिस्तर पर जाने से कम से कम एक घंटा पहले फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल से बचें। इन उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन उत्पादन को दबा सकती है जिससे नींद में खलल पड़ सकता है। अधूरी नींद के कारण अगली सुबह आलस महसूस हो सकता है।
- रात में सोने से पहले स्किन केयर जरूर करें। चेहरे,होठों और हाथों पर पेट्रोलियम जेली या हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट जरूर लगाएं। इससे सुबह आपकी स्किन अच्छी दिखेगी और ग्लोइंग स्किन देखकर मूड बूस्ट होना तय है।
- शाम में या रात के वक्त एनर्जी ड्रिंक या कैफीन का सेवन करने से बचें क्योंकि ये नींद में बाधा डाल सकते हैं। इससे स्लीप साइकिल और नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। (अच्छी नींद लेने के टिप्स)
यह भी पढ़ें-हल्दी से हल करें सेहत से जुड़ी ये 3 परेशानियां
- अच्छी नींद के लिए माहौल बनाना भी जरूरी है। आप शांत, खुशबूदार और अंधेरे वातावरण में सोने की कोशिश करें। इससे गुणवत्तापूर्ण नींद को बढ़ावा मिलता है।
- जब भी सुबह उठें बिस्तर पर ही स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करें। इससे मसल्स में ब्लड का फ्लो सही होता है जिससे आपको ऊर्जा मिलती है। वहीं सुबह के समय प्राकृतिक रोशनी को कमरे में आने दें। ये आपके मूड को बूस्ट कर सकता हैं। इससे इंटरनल क्लॉक भी रेगुलेट होता है जिससे आसानी से जागने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-पाइल्स में भूल से भी न खाएं ये चीजें, बदतर हो सकते हैं लक्षण
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों