डियर लेडीज! स्किन ही नहीं आपके सर्विक्स को भी है केयर की जरूरत, इन टिप्स को करें फॉलो

हम लड़कियां स्किन केयर पर काफी ध्यान देती हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि आपकेसर्विक्स को भी सही केयर की जरूरत है ताकि इंफेक्शन और अन्य कई बीमारियों से बचाव हो सके। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
image
image

महिलाएं अपनी स्किन केयर पर काफी ध्यान देती हैं और स्किन केयर रूटीन को पूरी शिद्दत से फॉलो करती हैं। स्किन टाइप से लेकर इससे जुड़ी अन्य चीजों तक, महिलाओं को इसके बारे में पूरी जानकारी होती है। लेकिन, क्या आपके कभी सर्विक्स केयर पर ध्यान दिया है? क्या आपको पता है कि यह आपके लिए कितनी जरूरी है? जी हां, स्किन केयर और हेयर केयर से ऊपर आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। सर्विक्स, हमारे यूट्रस का निचला भाग होता है जो वजाइना से जुड़ा होता है। इसे गर्भाशय ग्रीवा भी कहते हैं। हमारे पीरियड्स से लेकर फर्टिलिटी तक, कई चीजों का सीधा रिश्ता सर्वाइकल हेल्थ से है। ऐसे में इसका सही होना बहुत जरूरी है। सर्विक्स की देखभाल करने के लिए किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

सर्विक्स केयर के लिए महिलाएं डॉक्टर के बताए इन टिप्स को करें फॉलो

  • एक्सपर्ट का कहना है कि मेंस्ट्रुअल फ्लो, फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी में सही सपोर्ट देने के लिए, सर्विक्स की सही देखभाल जरूरी है। लेकिन, ज्यादातर महिलाएं इस पर तब तक ध्यान नहीं देती हैं, जब तक किसी गड़बड़ के संकेत न नजर आएं।
  • अगर आपको लगातार व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है, पेट के निचले हिस्से में भारीपन महसूस होता है, पीरियड्स अनियमित हैं या इसके कुछ दिनों बाद स्पॉटिंग होती है, तो आयुर्वेद के अनुसार आपके सर्विक्स में कुछ गड़बड़ हो सकती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि आपके शरीर की डाउनवर्ड एनर्जी कई कारणों से ब्लॉक या इंबैलेंस हो जाती है। इसका सीधा असर, सर्विक्स और वजाइना पर होता है।
  • लंबे समय तक बैठे रहने, नेचुरल नीड्स को न समझने, पीरियड्स के दिनों में सही देखभाल न करने, मसालेदार खाने और कब्ज की वजह से सर्वाइकल हेल्थ पर बुरा असर होता है।
  • दशमूल तेल से पेट के निचले हिस्से की मसाज करें। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है।

यह भी पढ़ें- Cervical Cancer Awareness Month 2024:महिलाओं को सबसे ज्यादा क्यों होता है सर्वाइकल कैंसर का खतरा?

tips for cervix care

  • अनु तैला एक आयुर्वेद में उपयोग होने वाला तेल है। इससे नस्या करें। यह एक आयुर्वेदिक प्रक्रिया है। यह नाक में औषधीय तेल या घी डालकर की जाती है। इससे हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।
  • पीरियड्स से पहले घी को डाइट में शामिल करें। इससे शरीर नेचुरली डिटॉक्स होता है।
  • अशोका और कचनार को डाइट में शामिल करें। इससे एस्ट्रोजन बैलैंस होता है, यूट्रस हेल्थ बेहतर होती है और सर्वाइकल सिस्ट कम होती है।

यह भी पढ़ें- वजाइना में अचानक उठने वाले दर्द के पीछे हो सकते हैं कई कारण, गायनेकोलॉजिस्ट से समझें


इन टिप्स की मदद से आप सर्विक्स की देखभाल कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP