Fever कम करने में काम आ सकते हैं ये 3 पत्ते

कई बार हमें हल्की फुल्की मौसम बदलने के कारण बुखार आ जाता है। यह सभी के साथ होता है आप चाहे बच्चे हो या बुढ़े। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है। ऐसे में आप घर में मौजूद कुछ पत्तो के इस्तेमाल से ही आप ठीक हो जाएंगे।
ऐसा हम नही बल्कि हमारे एक्सपर्ट डाक्टर योगेश ने कहा है।पटना के एनएमसीएच अस्पताल में काम कर रहे योगेश से जब हमने बात की हल्के बुखार में क्या करना चाहिए तो उन्होने हमें कुछ खरेलू उपचार बताया है। चलिए जानेते है इन उपचार के बारे में विस्तार से।
धनिया के पत्ते
धनिया के पत्ते का इस्तेमाल हम सभी खाना बनाने में करते है। ऐसे में यह टेस्टी होने के साथ ही काफी ज्यादा हेल्दी भी होता है। धनिया का इस्तेमाल बुखार को कम करने के लिए किया जाता है। धनिया के पत्ते और बीजों में फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। बुखान के दिनों में इसे एक ग्लास पानी में धनिया के पत्ते को डालकर कुछ देर छोड़ दे। इसके कुछ देर बाद आप इसे पिए मिनटों में आपका बुखार खत्म हो जाएंगा।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: 100 डिग्री से ज्यादा के बुखार को इस तरीके से करें 24 घंटों में ठीक
ऑरेगैनो
अजवायन की पत्ती का तो आपने नाम सुना ही होगा। अजवायन की पत्ती के इस्तेमाल से भी आप अपने बुखार पर काबू पा सकती है। ऑरेगैनो का इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता है। ऐसे में यह आपके शेहत के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। माना जाता है कि दुनिया भर में लगभग 60 ऐसी पौधों की प्रजातियां हैं, जो रंग और स्वाद में ओरेगेनो की तरह ही हैं और इन्हें अक्सर आरेगेनों के नाम से ही जाना जाता है। यह एक गुणकारी पौधा है, इसलिए इसका इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं से आराम पाने के लिए किया जा सकता है। कोल्ड बुखार के लिए इससे अच्छी दवा और कोई भी नही होगी।
इसे भी पढ़ें:सामान्य बुखार में कैसे रखें खुद का ख्याल, आयुर्वेद से जानें
तुलसी

तुलसी सभी के घर पर होता है। अगर देर रात भी आपकी तबियत खराब हो रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नही है। आपको तुलसी के पत्ते को पानी में डालकर पीना है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मौसमी फीवर में शरीर की रक्षा करते हैं। आपको ज्यादा बुखार है तो आप इसे चाय में भी डालकर पी सकती है। ये आपके शेहत के लिए काफी अच्छा होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।