कई बार हमें बुखार काफी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में अगर आपको भी 100 डिग्री से ज्यादा के बुखार हो गया है तो आपको ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हमारें एक्सपर्ट आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं इसकी मदद से आपका भी बुखार एक दिन में खत्म हो जाएंगा।
जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा
खास बात यह है कि यह टिप्स हम नहीं बल्कि हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर योगेश बता रहे हैं। डॉक्टर योगेश पटना के NMCH में काम करते हैं उन्होंने हमसे कुछ टिप्स शेयर किया है जिसकी मदद से आप आसानी से घर में 100 डिग्री से ज्यादा के बुखार को कुछ ही देर में ठीक कर सकती हैं। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
किन टैबलेट का कब करना चाहिए सेवन
ठंड के समय कई बार हम सही तरीके से कपड़े नहीं पहनते हैं इसके कारण भी हम बीमार पड़ जाते हैं। डॉक्टर योगेश कहते हैं कि कई बार ऐसा होता है कि ठंड लगने के कारण 100 डिग्री से ज्यादा का बुखार आ जाता है और हम परेशान हो जाते हैं। ऐसे वक्त में आपको तुरंत डोलो 500 टैबलेट का सेवन करना चाहिए। अगर आपकी उम्र 18 से ऊपर है तो आप आसानी से डोलो 500 टैबलेट खा सकती हैं। वहीं अगर उम्र 18 से कम हैं तो आपको पेरासिटामोल टैबलेट भी खा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सामान्य बुखार में कैसे रखें खुद का ख्याल, आयुर्वेद से जानें
ठंडा पानी का पट्टी करें
अगर आपका बच्चा बीमार है और वह पेरासिटामोल टैबलेट भी नहीं खा सकता है तो आप उसे पेरासिटामोल सिरप भी पिला सकती हैं। ऐसा करने से 24 घंटे में ही आपके बच्चे का बुखार खत्म हो जाएंगा। खासकर ठंड के दिनों में बुखार से बचने के लिए आपको गर्म कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही आपको बुखार आता है तो आपको ठंडा पानी का पट्टी भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: क्या कड़वे खीरे और ककड़ी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है
छोटे बच्चो को आएं बुखार तो क्या करें
अगर बच्चा काफी छोटा है तो आपको बिना डॉक्टर की सलाह के उसे दवाई नहीं देना चाहिए। खैर इस टिप्स को अगर आप फॉलो करती है तो आपका बुखार मिनटों में खत्म हो जाएंगा। इसके बाद भी आपको बुखार है तो आपको तुरंत डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए। नार्मल बुखार कई बार आसानी से ठीक हो जाता है। वहीं अगर आपको कोई और दिक्कत है तो आपको तुरंत डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।