सब्जियों का रंग बताता है उनसे मिलने वाले फायदे

क्या आप जानती हैं कि आप सिर्फ सब्जियों का रंग देखकर ही उनके फायदों के बारे में जान सकती हैं। तो जानिए हरी सब्जियों से लेकर पीली, लाल हर रंग की सब्जी के फायदे। सब्जी आपकी सेहत के लिए सबसे फायदेमंद होती है लेकिन आप अगर ये जान लेंगी कि आपको कौन सी सब्जी खाने से क्या फायदा होगा तो आप अपनी जरुरत के हिसाब से सब्जी खाएंगी। किसी की बॉडी में प्रोटीन की ज्यादा जरुरत होती है तो किसी को विटामिन और कुछ खास पोषक तत्वों की तो आइए न्यूट्रीशनिस्ट कविता देवगन से जानते हैं कि किस रंग की सब्जी खाने से क्या फायदा मिलेगा।
लाल रंग सब्जियों के फायदे
लाल रंग की सब्जी भी काफी जरुरी होती है। टमाटर से लेकर गाजर तक ऐसी कई सब्जी हैं जिनका रंग लाल होता है। लाल रंग की सब्जियां आपको दिल की बीमारी से दूर रखती हैं। इतना ही नहीं कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने की शक्ति भी लाल रंग की सब्जियों में होती है। आपके अपने खाने में टमाटर और गाजर के अलावा तरबूज, लाल मिर्ची, पिंक ग्रेप फ्रूट, एप्रीकोट, पिंक अमरुद इस तरह की चीज़े जरुर शामिल करनी चाहिए। टमाटर को जब गर्म किया जाता है तो इससे लाइकोपीन बनता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए टमाटर से बनी चटनी. सॉस सभी हेल्दी होती हैं लेकिन टमाटर वही हेल्दी होता है जिसे घर पर पकाया जाए क्योंकि इसमें किसी तरह के प्रिज़र्वेटिव का खतरा नहीं रहता।
हरे रंग की सब्जियों के फायदे
हरी सब्जियां खाने की सलाह तो सभी को दी जाती है। हरी सब्जी में एंटी कैंसर के गुण होते हैं। ये आपकी बॉडी को डीटॉक्स करती है इसके अलावा हरी सब्जियों में बड़ी मात्रा में विटामिन, ऑर्गेनिक मिनरल कॉम्पलेक्स, कैरेटीन होता है जिसे खाने से ना सिर्फ आपको एनर्जी मिलती है बल्कि आप हेल्दी भी रहती है। आंखों से लेकर ब्रेन और स्किन हर तरह से हरी सब्जी खाने से आपको फायदा मिलता है।
पीले रंग की सब्जियों के फायदे
पीले रंग की सब्जियों में इम्यूनिटी को बढ़ाने की शक्ति होती है। ये तो सब जानते हैं कि ज्यादातर बिमारियां पाचनतंत्र से जुड़ी होती हैं इसलिए आप अगर बिमारियों से लड़ने के लिए अपनी बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहती हैं तो आप पीले और ऑरेंज रंग की सब्जी और फलों को अपने खाने में जरुर शामिल करें। संतरा, पीली शिमला मिर्च, आम, केला, कद्दू, सीताफल, पपीता इस तरह के फ्रूट और सब्जी आपको जरुर खाने चाहिए।
बैंगनी और ब्लू रंग की सब्जियों के फायदे
Image Courtesy: Pxhere.com
जामुन, चुकुंदर, पर्पल अंगूर, पर्पल बंदगोभी, बैंगन इस तरह के रंग वाली सभी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इन सब्जियों से आपके शरीर को इतनी शक्ति मिलती है कि इसे खाने से आप यंग रहती हैं। बढ़ती उम्र की लकीरों को कंट्रोल करने के अलावा ये आपके शरीर के एनर्जी देती हैं जिससे आप फ्रेश महसूस करती हैं।
तो आप अब अपनी पसंद की सब्जी तो अपनी जरुरत के हिसाब से खाएंगी तो आप हेल्दी भी रहेंगी और फिट भी रहेंगी। सब्जियों के रंग का भी आपके शरीर पर काफी असर पड़ता है तो आप इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अपने दिनभर के खाने में ज्यादा से ज्यादा रंग शामिल कर पाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।