कम मेहनत में घर पर ही उगाई जा सकती हैं ये 4 सर्दियों वाली सब्जियां, जानें बीज लगाने से हार्वेस्ट तक के टिप्स
-1758195249957.webp)
बाजार में आए दिन सब्जियां महंगी होती जा रही है, जिसकी वजह से सामान्य परिवार के लोगों का जेब खर्च बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं घर पर रहकर ही सब्जी उगाने की कोशिश करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो एक खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे, कि कैसे आप घर पर रहकर चार सब्जियों को लगा सकती हैं।
घर पर कैसे उगाएं सब्जियां
अगर आप भी घर पर रहकर सब्जी उगाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सर्दियों में आने वाली इन 4 सब्जियों को आप घर पर आसानी से उगा सकती है। आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में।
-1758203166585.jpg)
घर पर लगाएं धनिया
- अगर आप घर पर धनिया उगाना चाहती हैं, तो सबसे पहले एक चौड़े गमले में थोड़ी मिट्टी डालें।
- अब उसमें धनिए के बीच को फैला दें। आप चाहे तो धनिए के बीज को बिच से तोड़कर लगा सकती हैं।
- ध्यान रहे मिट्टी को नम रखें और जहां धूप आए, गमला वहां रख दें। 20 से 30 दिनों के अंदर धनिया पत्ती गमले में आने लगेगी।
पालक उगाने का तरीका
- अगर आप पालक लगाने का सोच रही हैं, तो सबसे पहले एक चौड़ा गमला लें, उसमें मिट्टी भर दें।
- अब मिट्टी से भरे इस गमले में पालक के बीच को फैला दें और ऊपर से पतली मिट्टी डालकर बीज को ढककर थोड़ा पानी छिड़क दें।
- रोजाना आप इसकी देखभाल करें और 40 दिन के अंदर पालक की पत्ती आने लगेगी।
मेथी लगाने का तरीका
- इन दोनों सब्जी के अलावा आप घर पर रहकर मेथी भी लगा सकती हैं।
- मेथी लगाने के लिए आप मेथी दाने को रात भर पानी में भिगोकर रखें और दूसरे दिन बाहर निकाल लें।
- अब एक चौड़े गमले में मिट्टी डालकर मेथी दाने के बीज को गमले में फैला दें।
- गमले की मिट्टी को हल्का नम रखें और कुछ दिनों तक इसकी केयर करें। 20 से 30 दिन के अंदर मेथी लगने लगेगी।
घर पर लगाए मूली
- आप चाहे तो अपने घर पर ही मूली उगा सकती हैं। मूली उगाने के लिए आप एक चौड़ें गमले में मिट्टी भर दें।
- मिट्टी से भरे इस गमले में एक-एक इंच की दूरी पर मूली के बीज को लगा दें।
- थोड़ी मिट्टी ऊपर से डाल कर थोड़ा पानी डाल दें। अब आप इसकी देखभाल करें और 50 से 60 दिनों के अंदर मूली लगने लगेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सही से केयर करती हैं और गमले में समय-समय पर पानी डालती हैं, तो ये सब्जियां अच्छे से उगेगी और ताजी रहेगी। इन सभी टिप्स को अपनाकर आप आसानी से घर पर रहकर सब्जियां उगा सकती है। इससे न सिर्फ आपका पैसा बचेगा, बल्कि आप घर की फ्रेश और ताजा सब्जी भी खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: सितंबर जाने से पहले छत पर लगा लें ये 5 सब्जियां, त्योहारों में रहती हैं भारी डिमांड; उगाने का तरीका बेहद आसान
-1758203178578.jpg)
यह भी पढ़ें: छोटी बालकनी में ऐसे करें वर्टिकल गार्डेनिंग, घर की खूबसूरती में भी लग जाएंगे चार चांद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।