herzindagi
how to wash leafy vegetables properly know right way

Vegetables Cleaning Hacks: गोभी और हरे पत्ते वाली सब्जियों को धोने का सही तरीका जान लें, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी

बहुत से लोग हरी पत्तेदार सब्जियों को सिर्फ एक से दो बार पानी से धोकर काम चला लेते हैं, लेकिन यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इसे धोते समय आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-10-10, 17:15 IST

सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है और मार्केट में हरी सब्जियां आने लगी हैं। हरी पत्ते वाली सब्जियां सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है, इसलिए लोग सर्दियों में पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा करते हैं। हालांकि, इस सब्जियों को धोने का काम लोगों को सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। गोभी, पालक, मेथी, धनिया या किसी भी हरी पत्तेदार सब्जी को धोने का सही तरीका अगर आपको नहीं पता है, तो यह आपके शरीर में बीमारी पैदा कर सकती हैं। क्योंकि, इसपर लगे केमिकल्स आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियों को धोने का सही तरीका

अक्सर लोगों को लगता है कि धूल, मिट्टी या छोटे कीड़े हटा दिए हैं, तो यह अच्छे से साफ हो गया होगा। हालांकि, ऐसा नहीं है, क्योंकि आजकल सब्जियों को उगाने के लिए कई तरह के केमिकल्स यूज हो रहे हैं। इससे पेट में इंफेक्शन, एलर्जी, या फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

हरी सब्जियां धोने का सही तरीका

सबसे पहले पत्ते साफ करें- हरी सब्जियों में आप देखेंगी कि कई पत्तों को कीड़ों ने खाया होता है। ऐसे पत्तों को आप फेंक दें। गोभी या किसी भी पत्तेदार सब्जी के सड़े हुए या पीले पत्ते भी आपको हटा देने चाहिए। इसके बाद आप ही आप सब्जियों को पानी से धोएं।

इसे भी पढे़ं- Kitchen Hacks: सिंक की पाइप में फंसा हुआ खाना निकालने के बाद भी पानी रुक रहा है? जानें कारण और कैसे मिनटों में ठीक कर सकती हैं आप

how to wash leafy vegetables properly know right way

बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें

पत्तेदार सब्जियों को धोने के लिए आपको बड़े बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे हर पत्ते को पानी में डालने के लिए स्पेस मिल जाता है। छोटे बर्तन में धोना मुश्किल रहता है।

सब्जी को भिगोकर छोड़ दें

सबसे पहले आप ठंडे पानी से धोएं। आप एक बड़ा बर्तन लेकर पानी में पत्तों को 4–5 मिनट के लिए रहने दें। इससे उन पर जमी धूल, मिट्टी और केमिकल निकल जाता है। अगर पत्तों में कीड़े हैं तो वे भी बाहर आ जाएंगे।

इसे भी पढे़ं- Kitchen tips: गैस बर्नर पर टूथपेस्ट लगाकर इस पर नींबू का रस डालने से क्या होगा? सफाई का यह हैक कोई नहीं बताने वाला आपको

how to wash leafy vegetables properly know right wayss

कितने बार पानी से धोएं

हरी पत्तेदार सब्जियों को 2 बार पानी से धोना पर्याप्त नहीं है। 4 से 5 मिनट पानी में रखने के बाद आप, पत्तों को लगग 3 से 4 बार धोएं। अगर इसके बाद भी आपको पानी में मिट्टी नजर आ रही हैं, तो आपको एक 2 बार और धो लेना चाहिए। सब्जियों को धोने वाले पानी को फेंके नहीं, इसे आप वॉशरूम में डालने के लिए यूज कर सकती हैं। इससे पानी बर्बाद नहीं होगा।

how to wash leafy vegetables properly know right waysdf

पत्तेदार सब्जियों को कब धोना चाहिए?

कई बार लोग हरी पत्तेदार सब्जियों को काटना, इसके बाद धोती हैं। इस तरह पत्तों की सफाई करना मुश्किल होता है, क्योंकि धोते समय आपको चिंता रहती है कि पत्ते पानी के साथ बह न जाए। इसके साथ ही पत्ते काटने की वजह से उन्हें उठाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, काटने से पहले आप सब्जियों को धोती है, तो यह आपके लिए भी आसान रहता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।