Sound Sleep Remedy: रात को नहीं आती नींद? दादी-नानी के इस दिल से इंडियन नुस्खे की लें मदद

तनाव या फिर अन्य कई वजहों से नींद आने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप इस देसी नुस्खे की मदद ले सकती हैं। हालांकि, अगर आपको नींद आने में ज्यादा परेशानी होती है, तो इसके पीछे का कारण जरूर जानें।

how can i feel sleepy naturally

दिन भर के काम के बाद शरीर को रेस्ट देने और सही तरह के फंक्शन करने के लिए पूरी नींद बहुत जरूरी होती है। नींद पूरी न होने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। सोते वक्त फोन चलाना, तनाव की वजह से करवटे बदलना या फिर और भी कई कारण हैं, जिनके चलते नींद आने में मुश्किल होकी है। नींद न आना केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक सेहत को भी खराब कर सकता है। शरीर को जब पूरा आराम नहीं मिल पाता है, तो डाइजेशन भी खराब हो जाता है और हम अपनी क्षमता के अनुसार, काम भी नहीं कर पाते हैं। अगर आपको भी नींद न आने की परेशानी है, तो यह नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। इस तरह के कई नुस्खे, हर भारतीय घर में आजमाए जाते रहे हैं। इस नुस्खे के बारे में हमने डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना। आइए जानते हैं इस खास नुस्खे के बारे में।

नींद आने के लिए देसी नुस्खा

how to eat cardamom for sleep

  • अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको इस देसी नुस्खे की मदद लेनी चाहिए।
  • अच्छी नींद के लिए 2 हरी इलायची को गुनगुने पानी के साथ लें।
  • इससे आपको नेचुरल तरीके से नींद आएगी।
  • साथ ही, खर्राटों की समस्या भी दूर होगी।
  • आपको रोजाना सोते वक्त ऐसा करना है।
  • इलाचयी एक भारतीय मसाला है, जिसका उपयोग खाने में स्वाद से लेकर सुगंध बढ़ाने तक किया जाता है।
  • इसके कई औषधीय लाभ भी होते हैं।
  • यह स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम कर, नींद आने में मदद करती है।
  • यह सोते समय मेटाबॉलिक रेट को भी बढ़ाती है, जिससे डाइजेशन सुधरता है।

सोते वक्त पिएं इलायची दूध

desi nuskha for sleep

अगर आप गुनगुने पानी के साथ इलायची (इलायची के फायदे) नहीं लेना चाहती हैं, तो सोते वक्त इसे एक ड्रिंक के तौर पर भी ले सकती हैं। 1 गिलास दूध में 2 इलायची डालकर उबालें और इसे छान लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से आपको नींद आने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- जब नींद ना आए तो दवा नहीं ये नेचुरल थेरेपी अपनाएं

नींद न आने के कारण

नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें स्ट्रेस, एंग्जायटी, घबराहट या फिर स्लीप साइकिल का सही न होना शामिल है। कई बार रात को अधिक खाना खा लेने या फिर सोते वक्त चाय,कॉफी पीने से भी नींद आने में मुश्किल हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से नींद न आने की समस्या है, तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। ये किसी हेल्थ से जुड़ी परेशानी का संकेत भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- नींद की कमी से कैसे बढ़ सकता है दिल की बीमारी का खतरा? एक्सपर्ट से जानें जवाब

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP