नाश्ते में आप भी चाय के साथ पराठा खाते हैं? जान लीजिए नुकसान

क्या आपको भी नाश्ते में चाय और पराठे खाना बहुत पसंद है? अगर हां तो जान लीजिए इसके कितने नुकसान हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-30, 11:30 IST
What are the side effects of paratha

हम भारतीय लोगों को चाय कितना पसंद है इस बात से हर कोई वाकिफ है। चाय के साथ पराठा मिल जाए तो क्या ही बात है। चाय और पराठा भारतीयों का पसंदीदा नाश्ता है। हर घर में लोग चाय और पराठा बड़े ही चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पराठे और चाय का संयोजन आपके सेहत के लिहाज से कितना नुकसानदायक है। जी हां भले ही इसे खाने पर आप आनंद महसूस करें, लेकिन इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। ऐसा हेल्थ एक्सपर्ट डॉ.तारिक आजाद का मानना है। आइए जानते हैं चाय और पराठा खाने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकता है।

चाय के साथ पराठा खाने के नुकसान

Is it OK to eat paratha with tea

  • पराठे को एक भारी भोजन माना जाता है क्योंकि इसमें तेल की मात्रा होती है। जब ऐसे भारी भोजन को चाय के साथ खाया जाए तो इसे इसे रिफ्लक्स हो सकता है। चाय और पराठा खाने से एसिड बेस संतुलन को नुकसान पहुंच सकता है और गंभीर एसिडिटी के शिकार हो सकते हैं।
  • चाय और पराठा का सेवन करने से खून की कमी भी हो सकती है और आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। दरअसल चाय में फिनोलिक केमिकल मौजूद होता है, जो पेट की परत में आयरन कॉम्पलेक्स के निर्माण को उत्तेजित करता है। इससे आयरन का अवशोषण रुक जाता है। इसलिए खाने के साथ चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर उन लोगों को जिन्हें पहले से ही एनीमिया की शिकायत है।
  • चाय में पाया जाने वाला टैनिन प्रोटीन के साथ मिलकर एंटीन्यूट्रिएंट्स के तौर पर काम करने लगता है। इसके कारण पाचन धीमा हो जाता है। शरीर पोषक तत्वों का उपयोग करने में असक्षम हो जाता है।

why Is it OK to eat paratha with tea

  • पराठे आपके पेट के लिए भारी हो सकते हैं। यह कैलोरी और वसा से भरपूर होते हैं। इसके कारण आपका वजन बढ़ सकता है। दरअसल चाय वाली दूध में चीनी होती है और पराठे में फैट्स है। अगर आप सुबह-सुबह इस तरह के भोजन से अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो आप एक्स्ट्रा कैलोरी का इंटेक कर सकते हैं और आपका वजन बढ़ सकता है।
  • पराठे में सैचुरेटेड फैट और चाय में दूध की वसा खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में योगदान कर सकती है, जिससे आपको हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP