पीरियड्स के दिनों में लगभग सभी महिलाओं को दर्द होता है। ऐसा यूट्रस की मसल्स में कॉन्ट्रैक्शन के कारण होता है। हालांकि, इन दिनों में कई बार महिलाएं तेज दर्द को भी नॉर्मल मानकर इसे बर्दाश्त करती हैं। लेकिन, आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान अगर आपको हर महीने तेज दर्द होता है, तो यह बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। इसके पीछे कई हेल्थ इश्यूज भी हो सकते हैं। हालांकि, इन दिनों में होने वाले नॉर्मल दर्द को कम करने के लिए, कई घरेलू नुस्खे भी कारगर हैं। पीरियड्स के कुछ हफ्ते पहले यानी ल्यूटल फेज में डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव करके भी इन दिनों में होने वाले क्रैम्प्स और मुश्किल को कम किया जा सकता है। पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले से अगर आप नाभि के आस-पास एक खास तेल की मसाज करेंगी, तो फायदा हो सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानाकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
पीरियड से एक हफ्ते पहले नाभि में तिल के तेल की मसाज के फायदे
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स से एक हफ्ते पहले से अगर आप रोज रात नाभि में तिल के तेल की मसाज करेंगी, तो इससे इन दिनों में दर्द कम होगा और इन दिनों में होने वाली मुश्किल भी कम होगी।
- इससे वात दोष बैलैंस होता है, पेल्विक मसल्स को आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे पीरियड के दिनों में दर्द और ऐंठन से भी राहत मिलती है।
- इसकी तासीर गर्म होती है। यह हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करने में भी मदद करता है और शरीर को गर्माहट देता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, डाइजेशन दुरुस्त होता है और इंफ्लेमेशन भी कम होता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
- पीरियड्स से एक हफ्ते पहले नाभि में तिल का तेल लगाने से मूड स्विंग्स और पीएमएस के अन्य लक्षणों को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
- आप नाभि में 3-4 बूंदे तिल का तेल डालें। हल्के हाथों से इससे मसाज करें। रातभर इसे छोड़ दें। ऐसा आपको पीरियड साइकिल की डेट से लगभग 7-10 दिन पहले से करना है।
यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?
पीरियड्स से कुछ दिन पहले से नाभि में तिल के तेल की मसाज करना फायदेमंद रहेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों