सावन के महीने में सेहत से जुड़े ये बदलाव हैं जरूरी, एक्सपर्ट से समझें

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस महीने में लोग व्रत रखते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि सावन के महीने में सेहत से जुड़े कौन-से बदलाव करना जरूरी होता है?
image

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस महीने में सोमवार को भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि सेहत के लिहाज से भी यह महीना काफी अहम है। सावन यानी बारिश का महीना सेहत के लिए कई चैलेंजेस लेकर आता है। वहीं, इस महीने में व्रत की वजह से होने वाले खान-पान में बदलाव के चलते सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। आयुर्वेद में इस महीने का क्या महत्व है, इस दौरान शरीर में क्या बदलाव आते हैं और कैसे डाइट में बदलाव से शरीर को इस समय पर हेल्दी रखा जा सकता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

सावन के महीने में शरीर में क्या होता है और सेहतमंद रहने के लिए क्या बदलाव जरूरी हैं?

  • आयुर्वेद के अनुसार, सावन यानी बारिश के समय पर डाइजेशन धीमा हो जाता है। इस समय पर शरीर में वात बढ़ जाता है और टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं। ऐसे में इस समय पर शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट और रूटीन में कुछ बदलाव जरूरी हैं।
  • इस समय पर तेल वाले खाने को पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सात्विक खाना हल्का, साफ और पचाने में आसान होता है। सावन में उबली और स्टीम सब्जियां खाएं, कड़वी सब्जियां और सीजनल फल खाएं। इस समय पर ताजा बना खाना खाएं।
  • सावन के महीने में काफी लोग लहसुन और प्याज नहीं खाते हैं। इसका भी सेहत से सीधा संबंध है। इन्हें तामसिक माना जाता है और पचाना मुश्किल होता है। ये शरीर में गर्मी और गैस बढ़ा सकते हैं।
  • सावन का महीना, शरीर को अंदर से क्लीन करने का समय है और शरीर पर इस समय ज्यादा जोर नहीं डालना चाहिए।

यह भी पढ़ें-सावन के महीने में सेक्‍शुअल रिलेशन बनाने से क्‍या होता है?

salt free diet for weight loss

  • कई लोग सावन के महीने में सोमवार के दिन नमक नहीं खाते हैं। नमक पानी को होल्ड करता है और इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में हफ्ते में 1 दिन नमक न खाने से शरीर डिटॉक्स होता है।
  • सावन के महीने में मेडिटेशन करने, सुबह जल्दी उठने और डीप ब्रीदिंग करने से फायदा होता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं मानसून में बालों का झड़ना क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानिए इसके पीछे के कारण


सावन के महीने में सेहत से जुड़ी इन बातों पर ध्यान दें ताकि बीमारियां आपसे दूर रहें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP