बकरीद का त्योहार बहुत ही खास होता है। इस दिन जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में बकरीद का त्यौहार मनाया जाता है। जब कुर्बानी होती है, तो इसका गोश्त रिश्तेदारों में बांटा जाता है, जरूरतमंदों को दिया जाता है और एक हिस्सा अपने घर के लिए रखा जाता है।
अब बकरा ईद है और घर में इतना सारा गोश्त है, तो पकवान तो बनना लाजमी है।बकरा ईद के मौके पर मटन बिरयानी, कोरमा, शामी कबाब, यखनी पुलाव चाप यह सब बनता है। लोग एक दूसरे के यहां पर जाते हैं और इन सभी तरह के पकवानों का मजा लेते हैं।
जो लोग डाइट पर रहते हैं, वह इस दिन सब कुछ भूल कर खाने पर टूट पड़ते हैं। और अगले दिन पेट हो जाता है भारी। सूजन, थकावट, आलस यह सब दिक्कतें आने लगती है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो समझ लीजिए कि आपके शरीर को डिटॉक्स की जरूरत है। आपने जरूर से ज्यादा शरीर को मटन परोस दिया है। आइए जानते हैं कैसे शरीर को डिटॉक्स किया जाए।
बकरीद के बाद शरीर को कैसे करे डिटॉक्स ?
ईद के मौके पर पेट भरकर खा लिया है तो अब बारी है एक्सरसाइज करने की। रेगुलर हर रोज कुछ देर तक एक्सरसाइज करें इससे कैलोरी बर्न होने में मदद मिलेगी मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और मूड में भी सुधार होगा।
अब बारी है आपके प्लेट में ताजे फल और सब्जियां का। अपनी डाइट में आप फल जैसे, संतरा, सेब, अमरुद।सब्जियों में पालक टमाटर लौकी वगैरह खाएं। इनमें फाइबर होता है जो पेट को साफ रखने में मदद करता है।
ज्यादा मटन वगैरह खाने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है इसके कारण पेट में जलन और बदले में हो सकती है इसलिए जितना हो सके खुद को हाइड्रेट रखें दिन भर में काम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिए आप चाहे तो नींबू पुदीना या खरे के टुकड़े डालकर डिटॉक्स वॉटर भी बन सकती हैं।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में होने वाले तेज दर्द को कम करने के उपाय आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
रात को सोने से पहले सौंफ और जीरा का पानी पिएं। इससे पेट की गैस और जलन में राहत मिलती है। रात के समय कुछ दिनों तक हल्का खाना ही खाएं।
बॉडी डिटॉक्स हो और पाचन अच्छा रहे, इसके लिए जरूरी है कि आपकी नींद पूरी हो। इसलिए कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी नींद ले।
यह भी पढ़ें-14 दिनों तक रोज सुबह खाली पेट नीम के 3 पत्ते चबाने से क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों