herzindagi
image

सुनो सहेली! थायराइड ने कर दिया है तुम्हें परेशान, तो रोज सुबह उठते ही करो ये 3 काम

थायराइड हार्मोन का कम या ज्यादा होना शरीर के कई फंक्शन्स को प्रभावित कर सकता है। अगर आप थायराइड से परेशान हैं, तो एक्सपर्ट के बताए इस मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करने से आपको फायदा होगा।
Updated:- 2025-07-14, 17:39 IST

थायराइड ग्लैंड से होने वाले थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन, हमारे शरीर के कई फंक्शन्स को कंट्रोल करता है। थायराइड हार्मोन में उतार-चढ़ाव का असर हमारे वजन, पीरियड्स और डाइजेशन समेत कई चीजों पर होता है। आजकल गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण कई महिलाएं थायराइड से परेशान हैं। इसके शुरुआती लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है। हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड यानी थायराइड हार्मोन का कम या ज्यादा होना दोनों ही सही नहीं है। इसे मैनेज करने के लिए, आपको अपनी डाइट और रूटीन में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। सुबह के वक्त कुछ खास चीजों को करने से थायराइड को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनोली मेहता जानकारी दे रही हैं।

थायराइड हार्मोन को मैनेज करने के लिए रोज सुबह करें ये 3 काम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manoli Mehta| Dietician| Weight loss| PCOS|Dubai (@tattvum)

  • थायराइड होने पर अक्सर डॉक्टर खाली पेट एक दवाई खाने के लिए देते हैं। इसे आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार लेना है। सुबह खाली पेट इस दवाई को लेने के बाद आधे घंटे तक कुछ न खाएं।
  • इसके आधे घंटे बाद धनिये के बीजों का पानी पिएं। इससे लिवर डिटॉक्स होता है और थायराइड हार्मोन को मैनेज करने में मदद मिलती है।
  • थायरॉइड के मरीजों के लिए धनिये के बीजों का पानी काफी फायदेमंद है। इससे वजन भी कम होता है, मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और थायराइड के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • आयरन, मैग्नीशियम, और पोटैशियम से भरपूर धनिये के बीज, थायराइड हार्मोन T3 और T4 को बैलेंस करने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि यह हाइपोथायराइड और हाइपरथायराइड दोनों में ही फायदेमंद हैं।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

brazil nuts for health

  • थायराइड के लिए ब्राजील नट काफी फायदेमंद है। ब्राजील नट्स में सेलेनियम पाया जाता है। यह थायराइड ग्लैंड के फंक्शन को सुधारता है। ब्राजील नट्स में मौजूद सेलेनियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं। इससे थायराइड फंक्शन बेहतर होता है।
  • ब्राजील नट्स में पाए जाने वाले मिनरल्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इससे मूड भी बेहतर होता है।
  • अगर आपको थायराइड है, तो सुबह कम से कम 10 मिनट मेडिटेशन जरूर करें। इससे कोर्टिसोल लेवल कम होता है और हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है।

यह विडियो भी देखें

 

 यह भी पढ़ें- थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

 

थायराइड को मैनेज करने में यह मॉर्निंग रूटीन मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।