30 की उम्र के बाद मटके की तरह बढ़ने लगा है पेट? आज ही से आजमा लीजिए एक्सपर्ट का बताया यह उपाय

30 की उम्र के बाद अगर आपका पेट लटकने लगा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। बेली फैट कम करने के लिए एक्सपर्ट के इस नुस्खे को आजमाएं।
image

पेट की जिद्दी चर्बी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ ज्यादा खाने से ही मोटापा बढ़ता है और पेट के इर्द-गिर्द चर्बी जमने लगती है। लेकिन, इसके पीछे हार्मोनल इंबैलेंस, मेटाबॉलिज्म का कमजोर होना, इंसुलिन रेजिस्टेंस, स्ट्रेस और पाचन अग्नि का धीमा होना समेत कई कारण शामिल हैं। खासकर, 30 की उम्र के बाद महिलाओं का पेट कई बार बाहर निकलने लगता है। यहां हम आपको एक देसी नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो पेट की चर्बी को कम कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

30 की उम्र में पेट की चर्बी को पिघला सकता है यह देसी पाउडर

  • आयुर्वेद के अनुसार, बेली फैट के पीछे डाइजेस्टिव फायर का धीमा होना, शरीर में टॉक्सिन्स का अधिक होना और कफ का इंबैलेंस शामिल है। इसे मैनेज करने के लिए इस चूर्ण को डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह मिक्चर मेटाबॉलिज्म और पेट की अग्नि को बूस्ट करता है। इससे ब्लोटिंग कम होती है और बेली फैट कम होता है। इससे इंसुलिन हार्मोन का लेवल मैनेज होता है और फैट बर्निंग एंजाइम्स का सीक्रेशन भी बढ़ता है।
  • सौंफ में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करती है, फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज बनाती है और इससे पेट की चर्बी कम होती है।
  • कब्ज, गैस और अपच जैसी दिक्कतों को दूर करने में सौंफ फायदेमंद है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।
  • अजवाइन का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इससे कैलोरी बढ़ाने और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
  • जवाइन में थाइमोल होता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर, फैट बर्न करने का काम करता है।
  • धनिये के बीज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है, बेली फैट कम होता है और इनडाइजेशन दूर होता है।
  • दालचीनी, इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है और इससे पेट अंदर होता है।
  • जामुन के बीज भी फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज बनाते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है।
  • अदरक में जिंजरोल और शोगॉल होता है। यह फैट को बर्न करता है।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

30 की उम्र के बाद बेली फैट कम करने के लिए पिएं यह मॉर्निंग फैट बर्नर ड्रिंक

सामग्री

  • सौंफ के बीज- 1 टेबलस्पून
  • धनिये के बीज- 1 टेबलस्पून
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • इलायची- 10
  • जामुन के बीजों का पाउडर- 1 टेबलस्पून

विधि

  • सौंफ, धनिये, दालचीनी और इलायची को हल्दी आंच पर ड्राई रोस्ट करें।
  • अब इसे ठंडा होने दें और फिर पीस लें।
  • इसमें जामुन की गुठली का पाउडर मिलाएं।
  • इसे एक जार में स्टोर कर लें
  • इसे आपको सुबह 1 टीस्पून, 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ खाली पेट लेना है।


यह भी पढ़ें- 40 की उम्र के बाद लटकती जा रही है तोंद? इन 3 टिप्स से कम होगी पेट की चर्बी

30 की उम्र के बाद लटके हुए पेट को अंदर करने में यह उपाय मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP