दांत पर चिपकी गंदगी बनती है शर्मिंदगी की वजह? इस टिप्स की मदद से लाएं सफेदी

दांतों का पीलापन आपकी पर्सनैलिटी पर नेगेटिव असर डाल सकता है। आईए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से दांतों को पीला होने से या दांतें में टार्टर जमने बचाया जा सकता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-10-12, 12:32 IST
tarter on teeth

How To Remove Tartar From Teeth:हर कोई खुलकर मुस्कुराना चाहता है लेकिन कई बार लोग पीले दांत की वजह से खुलकर नहीं हंस पाते हैं। ये जहां आपकी मुस्कुराहट छीन लेती हैं, वहीं चेहरे की रौनक भी छीन लेती है। कई बार ये पीले दांत तो शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। कुछ लोगों के दांतों में टार्टर जम जाते हैं। ये दांतों में दर्द,सड़न, मुंह से बदबू का कारण बन जाता है। अगर आप भी पीले दांत और टार्टर की समस्या से बचना चाहते हैं तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं।

टार्टर से बचने के लिए क्या करें (How do you remove tartar from your teeth at home)

brush properly

ब्रश करें

दांतों की सफाई के लिए नियमित रूप से ब्रश करना जरूरी है। कुछ लोग बिना ब्रश किए ही सुबह चाय पी लेते हैं और रात को भी बिना ब्रश किए ही सो जाते हैं। अपने दांतों को कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करने का लक्ष्य रखें।आप चाहे तो माउथवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके मुंह और आपके दांतों में जमे बैक्टीरिया को करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा आप जब भी कॉफी, चाय या फिर चॉकलेट का सेवन करें इसके तुरंत बाद ही दांतों की सफाई करें वरना दांतों पर धब्बे जम सकते हैं।

धूम्रपान से दूर रहें

धूम्रपान पीले दांतों के प्रमुख कर्म में से एक है। ऐसे में दांतों को साफ और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो आज से ही धूम्रपान करना छोड़ दीजिए, क्योंकि स्मोकिंग दांतों पर टार्टर की मात्रा को तेजी से बढ़ाने का काम करता है। इससे आपके दांतों में सड़न भी हो सकता है।

दांतों को फ्लॉस करते रहें

teeth floss

दांतों को हमेशा साफ रखना चाहते हैं तो हमेशा दांतों को फ्लॉस करें,क्योंकि कई बार खाना खाने के बाद दांतों के बीच में फूड पार्टिकल रह जाते हैं। ज्यादा दिन तक फूड पार्टिकल फंसे रहने से दांतों में सड़न भी हो सकती है। दांतों के बीच में पीलापन जकड़ सकता है। इससे आपकेमसूड़ेभी खराब हो सकते हैं।

डेंटल चेकअप कराएं

टार्टर की समस्या से बचने के लिए हर 6 महीने पर आपको डेंटल चेकअप करवाते रहना चाहिए। दांत में गंदगी जमा होने के कारण प्लैक जम जाता है और पीले पान की परत चढ़ना लगती है। अगर इस समस्या से दांतों को बचाना है तो आप हर 6 महीने पर दांतों की क्लीनिंग करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-पीले दांतों को मोतियों जैसा चमकाने वाले घरेलू नुस्खे

सेब के सिरके से गरारे करें

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप हफ्ते में 2 से 3 बार सेब के सिरके से गरारे करें। इसके बाद ब्रश करे। ऐसा करने से भी धीरे-धीरे पीलापन दूर हो जाता है।

यह भी पढ़ें-अगर नहीं जा पा रहे हैं डेंटिस्ट के पास तो खुद ही ऐसे रखें अपनी ओरल हेल्थ का ख्याल

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP