दांतों का पीलापन दूर करने के लिए सिर्फ एक चीज से तैयार करें हर्बल पाउडर

आजकल गलत आदतों की वजह से दांत न सिर्फ कमजोर हो रहे हैं बल्कि अपनी चमक भी खो रहे हैं। कमजोर दांत की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे- दांतों का जरूरत से ज्यादा पीला होना, दांत का काला पड़ जाना या फिर कीड़े लगना। कई लोगों के दांतों में दर्द भी होने लगता है। कई लोगों के दांतों में दर्द भी होने लगता है और दांत टूटने लगते हैं। हालांकि, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवा या फिर टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन कई लोग नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी दांतों को साफ करने के लिए कोई नेचुरल नुस्खा तलाश रही हैं, तो आप लौंग का टूथ पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी, जिससे मदद से आप एक हर्बल पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं। तो देर किसी बात की आइए जानते हैं।
सामग्री
- बेकिंग सोडा- 1 बड़ा चम्मच
- बेंटोनाइट क्ले पाउडर- 1 टेबलस्पून
- लौंग- 10
- नमक- आधा चम्मच
- पुदीना पाउडर- आधा छोटा चम्मच
इसे ज़रूर पढ़ें-दांतों में लगे काले कीड़ों से हैं परेशान, तो इस्तेमाल करें ये हर्बल पाउडर
बनाने का तरीका
- आप घर पर दांतों का पाउडरबनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को एक बाउल में निकाल कर साफ कर लें।
- फिर सभी सामग्री को एक साथ मिला लें और मिक्सी में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
- अब इसे एक शीशे की बोतल में निकालकर स्टोर करके रख लें।
इस्तेमाल करने का तरीका
- आप इस पाउडर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने हाथों को साफ कर लें।
- फिर एक हाथ में पाउडर को निकाल लें और दूसरे हाथ से अपने हाथ से अपने दांत साफ करें।
- अगर आपके मसूड़ों से खून आता है, तो आप अपनी उंगली का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आपके दांत ज्यादा पीले हैं, तो आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। (गर्मियों में दांतों की समस्या क्यों बढ़ जाती है, जानें)
पाउडर इस्तेमाल करने के फायदे
आप दांतों को साफ करने के लिए इस पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि इसमें लौंग का इस्तेमाल किया गया है, जो न सिर्फ दांतों के लिए फायदेमंद है बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
- लौंग विशेष रूप से दांत दर्द का इलाज करने की क्षमता के लिए जानी जाती है। यह आपके मसूड़ों और दांतों में दर्द और परेशानी से आपको राहत देता है।
- यह पाउडर दांतों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें इस्तेमाल की जाने वाली तमाम चीजें प्राकृतिक हैं।
- नमक में आइसोटीन और सोर्बिटोल जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दांतों का पीलापन दूर करने का काम करते हैं।
- बेंटोनाइट क्ले पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट्स आपके दांतों के स्वास्थ्य को सुधारने का काम करते हैं।
- अगर आप मुंह से बदबू आने की समस्या से निजात पाना चाहती हैं, तो आप नीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लौंग भी आपके टूथ पाउडर में एक स्वाद जोड़ती है, इसलिए अतिरिक्त स्वाद बढ़ाने वाले एजेंट की आवश्यकता नहीं होती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-तनाव को कम करती है लौंग, सोने से पहले इसे खाने से मिलेंगे अनगित फायदे
नोट- अगर आपको किसी भी तरह की शारीरिक समस्या है, तो आप इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको ये टिप्स एंड ट्रिक्स पसंद आए होंगे। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।