दांतों का पीलापन दूर करेगा ये देसी पाउडर, जानें कैसे करें तैयार

Tooth Powder Ingredients: आजकल अनियमित खान-पान और पोषक तत्वों की कमी के कारण दांत पीले हो जाते हैं और पीले दांत न सिर्फ आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते हैं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छे भी नहीं होते हैं। क्योंकि सफेद और तंदुरुस्त दांत न सिर्फ आपके चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं बल्कि खाने को सही तरीके से चबाने में भी मदद करते हैं।
इससे पेट दुरुस्त रहता है और सेहत अच्छी रहती है। हालांकि, दांतों की हेल्थ को बरकरार रखना या फिर इसकी चमक को बनाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए आपको नॉर्मल टूथपेस्ट की जगह नेचुरल हर्बल पाउडर इस्तेमाल करें।
कहा जाता है कि दांतों को साफ करने के लिए पहले लोग मिस्वाक का इस्तेमाल करते थे, लेकिन कई लोगों को मिस्वाक इस्तेमाल करना नहीं आता है। बेहतर होगा कि आप मिस्वाक का पाउडर बनाकर उपयोग कर सकती हैं। जी हां, आप घर पर मिस्वाक के पत्तों से देसी दांतों का पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
सामग्री

- मिस्वाक के पत्ते- 10 ग्राम
- मीठा सोडा- 1/2 चम्मच
- बेंटोनाइट क्ले पाउडर- 1 टेबलस्पून
- कैल्शियम पाउडर- 1 चम्मच
- नीम का तेल- 1 चम्मच
इसे ज़रूर पढ़ें-दांतों की कई समस्या का इलाज है मिस्वाक, जानिए फायदे
बनाने का तरीका
- घर पर मिस्वाक का पाउडर बनाने के लिए आप सबसे पहले मिस्वाक के पत्तों को तोड़कर रख लें।
- इसके बाद आप इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें अन्य सामग्री डालें। (दांतों की तकलीफ से छुटकारा दिलाने के आयुर्वेदिक नुस्खे)
- अगर आपका पाउडर ज्यादा बारीक नहीं है तो आप इसे मिक्सर में डालकर पीस सकते हैं।
- इसके बाद इसे एक जार में स्टोर करके रख लें और इस्तेमाल करें।
कैसे करें इस्तेमाल

- आप दांतों का पाउडर इस्तेमाल करने से पहले हाथ साफ करें।
- फिर इस पाउडर को अपने हाथों पर निकालें और ब्रश की सहायता से अपने दांतों को साफ करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आपके मसूढ़े और दांत कमजोर हैं, अपनाएं ये घरेलू उपाय
मिस्वाक के फायदे

- अगर आपके मुंह से बदबू आती है, तो आप मिस्वाक का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि मिस्वाक में मौजूद तत्व लार को साफ करने का काम करते हैं।
- मिस्वाक में आइसोटीन और सोर्बिटोल तत्व मौजूद होते हैं, जो दांतों का पीलापन दूर करने में मदद करते हैं।
- मिस्वाक का इस्तेमाल करने से आपको मसूड़ों से खून आने की समस्या से भी राहत मिल जाती है।
- मिस्वाक में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दांतों के स्वास्थ्य को सुधारने का काम करते हैं। अगर आप टूथपेस्ट की बजाय मिस्वाक नियमित रूप से शामिल करती हैं, तो यह आपके दांतों के लिए बहुत लाभदायक होगा।
नोट- अगर आपको किसी भी तरह की शारीरिक समस्या है, तो आप इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको ये टिप्स एंड ट्रिक्स पसंद आए होंगे। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।