आजकल कई कारणों से महिलाओं के लिए नेचुरली कंसीव करना मुश्किल हो रहा है। खान-पान की गड़बड़ी, तनाव, अनियमित जीवनशैली और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई वजहें इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। पीसीओएस और थायराइड भी आपके लिए मां बनने की राह को मुश्किल कर सकता है। महिलाओं की कई आदतें भी उनकी फर्टिलिटी पर बुरा असर डालती हैं और प्रेग्नेंट होने में मुश्किल पैदा कर सकती हैं। अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो खान-पान से जुड़ी कुछ आदतों में बदलाव करें। यहां हम आपको रसोई में रखे एक ऐसे मसाले के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए कंसीव करने की राह को आसान बना सकता है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।
कंसीव करने में मदद कर सकती है हल्दी, जानें कैसे करें इस्तेमाल
- एक्सपर्ट का कहना है कि नेचुरली कंसीव करने में हल्दी आपकी काफी मदद कर सकती है। कच्ची हल्दी के छोटे से टुकड़े को घिसकर इसे पानी में उबालें और इसे खाली पेट पिएं।
- यह शरीर में मौजद इंफ्लेमेशन को कम करती है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है, चेहरे की चर्बी कम होती है और पीसीओडी के लक्षण भी रिवर्स हो सकते हैं।
- खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने से इंफ्लेमेशन कम होता है। शरीर में मौजूद सूजन, ओवरीज की कई दिक्कतों का कारण भी बन सकती है। ऐसे में हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी नहीं पी सकती हैं, तो रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पिएं। इससे भी फायदा होगा। हालांकि, खाली पेट हल्दी वाला पानी ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इससे फर्टिलिटी में भी सुधार होता है।
यह भी पढ़ें-महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?
View this post on Instagram
- हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह हार्मोनल बैलेंस को भी सुधारता है। जिन महिलाओं को पीसीओएस या अनियमित पीरियड्स की समस्या है, उनके लिए हल्दी का सेवन फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह ओव्यूलेशन सुधारने में भी मदद करती है।
- हल्दी, हमारे यूट्रस के लिए भी काफी अच्छी होती है। यह यूट्रस की सफाई करके उसमें जमे टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और कंसीव करने को आसान बनाती है।
- हल्दी, इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है और शरीर को इंफेक्शन्स और एलर्जी से बचाती है, जिससे गर्भधारण आसान बन सकता है।
- हल्दी की तासीर गर्म होती है। यह शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाती है और पीरियड्स को नियमित करने में मदद कर सकती है।
नोट-हल्दी का ज्यादा सेवन नुकसान कर सकता है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में और एक्सपर्ट की सलाह से ही करें।
यह भी पढ़ें- महिलाएं कृपया ध्यान दें! मां बनना हो सकता है आपके लिए मुश्किल...आज ही छोड़ दें ये आदतें
महिलाओं को कंसीव करने में हल्दी मदद कर सकती है। इसे एक्सपर्ट के बताए तरीके से डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों