सर्दियों में बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए करें ये 5 काम

सर्दियों का मौसम बच्चों के लिए काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। इस मौसम में निमोनिया का खतरा बना रहता है। बता दें कि निमोनिया फेफड़ों में होने वाला एक संक्रमण है, इसमें फेफड़ों की एयरबैग मवाद से भर जाती है और इसमें सूजन आ जाती है। ऐसा संक्रमण की वजह से होता है। 2 साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया होने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली पूरी तरह से विकसित नहीं होती है। आइए जानते हैं सर्दियों में बच्चों को निमोनिया से बचने के लिए क्या करना चाहिए? Dr Vikas Mittal, Pulmonolgist,Director, Wellness Home Clinic and Sleep Centre Pashim Vihar and Director, Department of Respiratory Medicine इस बारे में जानकारी दे रहे हैं
बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए क्या करें?

सर्दियों में बच्चों को ठंड से बचाएं, गर्म पानी और गुनगुने दूध का सेवन कराएं। कमरे का तापमान गर्म बनाए रखें। बच्चों को ठंडी हवा से दूर रखें, हमेशा बच्चों को लेयर में कपड़े पहनाएं। ठंडी हवा फेफड़ों पर ऐसा डाल सकती है।
बच्चों की इम्युनिटी कमजोरी रहती है ऐसे में जिन्हें पहले से खांसी जुकाम है या कोई छींक रहा है तो अपने बच्चों को उनसे दूर रखें। इस संक्रमण का खतरा कम होता है।
बच्चे को न्यूमोकोकल ( PCV13) और हिब टीके जरूर लगवाएं। ये बैक्टीरिया से होने वाले निमोनिया से बचाव में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें-सुबह सवेरे करें ये 4 काम, नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल

बच्चों की साफ सफाई का खास ध्यान रखें, सुनिश्चित करें कि वो किसी गंदे स्थान पर न खेल रहे हो। उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में ले जाने से बचें। खिलौनों को समय-समय पर सैनिटाइज करें।
बच्चों के खाने के बर्तन दूसरों के साथ शेयर न करें। टॉवेल- रुमाल वगैरह भी शेयर न करें। टाइम टू टाइम हैंड वॉश करवाएं।
बच्चों को तरह पदार्थ पिलाते हैं। उन्हें अच्छी नींद लेने दें, इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।