herzindagi
image

सर्दियों में पिएं यह हेल्दी कंजी, बनी रहेगी इम्यूनिटी

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाना बेहद जरूरी हो जाता है, अगर आप भी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कोई हेल्दी और टेस्टी विक्लप की तलाश में हैं तो आप आंवला कंजी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-13, 12:22 IST

सर्दियों में कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस मौसम में सेहतमंद रहना है तो इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। अगर आप भी ठंड में इम्यूनिटी मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप आंवला और कच्ची हल्दी से बनी कंजी का सेवन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि शरीर को और भी कई तरह के फायदे होते हैं। चलिए जान लेते हैं इस बारे में। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

कैसे बनाएं आंवला और हल्दी की कंजी

amla haldi kanji

सामग्री

  • कच्ची हल्दी- एक टुकड़ा
  • आंवला-2 से 4
  • सरसों- एक टीस्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • काली मिर्च-एक टीस्पून
  • पानी-2 गिलास

विधि

  • एक कंटेनर में चॉप्ड कच्ची हल्दी डाल दें।
  • इसमें आंवला को टुकड़े में करके डाल दें।
  • इसमें सरसों के बीज, काली मिर्च और नमक मिलाएं।
  • कंटेनर में गुनगुना पानी डाल दें और ढक कर धूप में रख दें।
  • इसे 3 से 4 दिन तक रखकर फर्मेंट करें।
  • तैयार है आपकी कच्ची हल्दी और आंवला की कंजी।
  • आप इसे सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें-कैलोरी गिनने का छोड़ें झंझट, इन ट्रिक्स की मदद से करें मैनेज

आंवला और कच्ची हल्दी की कंजी पीने के फायदे

amla kacchi haldi kanji

यह कंजी विटामिन सी से भरपूर होती है जो की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकती है। आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। वहीं कच्ची हल्दी में करक्यूमिन होता है जो की एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। 

कंजी अपने प्रोबायोटिक गुणों के लिए भी जानी जाती है। यह आंतों को फायदा पहुंचती है।  पाचन क्रिया को सुधरती है। इसके अलावा कंजी शरीर से विषैला पदार्थ को बाहर निकलने में मदद करती है। इससे लिवर डिटॉक्सिफाई होता है। त्वचा भी चमकदार बनती है। कंजी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह एक्स्ट्रा कैलोरी को कम करने में मददगार है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-Belly Fat: पेट की जिद्दी चर्बी को पिघला सकता है डाइटिशियन का बताया यह खास पाउडर, 4 हफ्तों में दिख सकता है असर

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।