सुबह सवेरे करें ये 4 काम, नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल

बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है इनमें से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है इसे हार्ट अटैक का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है हालांकि कुछ आदतें हैं जिन्हें अगर आप सुबह के वक्त फॉलो करते हैं तो इससे हाई कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। Dr Prateek Chaudhary,Senior consultant,Inrterventional cardiology Asian hospital ने जानकारी साझा की है।
सुबह सवेरे करें ये 4 काम, नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल

बता दें कि कोलेस्ट्रॉल की जरूरत हमारे शरीर को होती है यह एक तरह का फैट है जो शरीर के कई जरूरी काम जैसे सेल्स हार्मोन और विटामिन डी के प्रोडक्शन के लिए जरूरी है लेकिन जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो यह बीमारी पैदा कर सकता है हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल।
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप सुबह चाय कॉफी की जगह पर हेल्दी ड्रिंक जैसे गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना या फिर हर्बल टी पीते हैं तो ऐसे शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन होता है। पाचन तंत्र सक्रिय होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।

हेल्दी ड्रिंक के बाद आप नट्स खा सकते हैं। अखरोट और बादाम कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं इनमें मोनोअनसैचुरेटेड फत और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं इससे गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा मिलता है।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज की वजह से फेल हो सकती है किडनी, सही खान-पान से होगा बचाव

सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता है, और अक्सर हम नाश्ते में पूरियां पराठे वगैरह खाते हैं जो की नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में आपको नाश्ते में फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना चाहिए । फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ में आप फल और हरी सब्जियां भी ऐड कर सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे सेडेंटरी लाइफ़स्टाइल भी जिम्मेदार होती है। हर सुबह कुछ ही देर सही एक्सरसाइज जरूर करें। जैसे ब्रिस्क वॉक, योग, साइकलिंग। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल काम हो सकता है। ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा रहता है और दिल भी ठीक तरीके से काम करता है
यह भी पढ़ें-थायराइड बढ़ने से क्या-क्या दिक्कत हो सकती है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।