सर्दियों में रूखी त्वचा ने कर दिया है परेशान? इन आयुर्वदिक टिप्स को करें फॉलो, चेहरे पर आएगा निखार और सेहत भी रहेगी दुरुस्त

सर्दियों में स्किन अक्सर ड्राई हो जाती है। साथ ही, थकान और शरीर का अंदर से ठंडा रहना भी इस मौसम में परेशानी की वजह बन सकता है। ऐसे में इन आयुर्वेदिक तरीकों को फॉलो करके, आप स्किन को हेल्दी रख सकती हैं। साथ ही, इनसे शरीर भी अंदर से गर्म रहेगा और सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाव होगा।
Updated:- 2025-01-17, 20:01 IST
image

सर्दियों में बाल झड़ने के अलावा, त्वचा का रूखा होना एक ऐसी दिक्कत है, जिससे अक्सर लोग परेशान करते हैं। स्किन के रूखेपन की वजह से चेहरा भी बेजान नजर आने लगता है और हम स्किन केयर प्रोडक्ट्स में ग्लोइंग और हेल्दी स्किन का राज ढूंढने लगते हैं। लेकिन, असल में हेल्दी स्किन का राज, आयुर्वेद में छिपा है। आयुर्वेद में सर्दियों में बाल झड़ने, स्किन के रूखा होने और शरीर के अंदर से ठंडा रहने समेत कई चीजों के लिए अचूक तरीके बताए गए हैं। यहां हम आपको 6 ऐसे आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सर्दियों में फॉलो करके, आप खुद को अंदर से गर्म रखती हैं और इनसे स्किन भी हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहेगी। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

अभ्यंग

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

एक्सपर्ट का कहना है कि सर्दियों में अभ्यंग यानी शरीर की मसाज बहुत जरूरी है। आप सर्दियों की सुबह में शरीर की सरसों या तिल के तेल से मालिश करें। इससे एजिंग डिले होती है, शरीर को पोषण मिलता है और थकान दूर होती है। सर्दियों में तेल मालिश करने से, वात दोष की वजह से बढ़ने वाले दर्द भी कम होते हैं और स्किन का रूखापन दूर होता है।

अत्प सेवन

सर्दियों की सुबह कम से कम 30-40 मिनट धूप में जरूर बैठें। इससे शरीर को अंदर से गर्माहट और विटामिन-डी मिलता है। अगर आप अभ्यंग के बाद ऐसा करेंगी, तो स्किन में तेल का अब्जॉर्बशन सही तरह से होगा और स्किन ड्राई नहीं होगी।

व्यायाम

सर्दियों में कम से 30-45 मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए। इससे जठराग्नि यानी डाइजेस्टिव फायर सही तरह से काम करती है और आप जो भी खाते हैं, उससे शरीर को पूरा न्यूट्रिशन मिलता है। जब आप खाने से हेल्दी फैट्स और सभी न्यूट्रिएंट्स को लेकर अच्छे से डाइजेस्ट कर पाते हैं, तो इससे स्किन मुलायम और मॉइश्चराइज रहती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रख सकता है नानी मां का यह देसी पराठा

स्नान

bathing for health
सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाएं। बहुत अधिक गर्म पानी से नहाने से स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है और इसकी वजह से स्किन अधिक ड्राई हो जाती है। कई बार स्किन पर क्रैक भी आ सकते हैं।

नस्य

नस्य यानी नाक में घी डालना। इसे सही तरीके से करने से आपको सिरदर्द, माइग्रेन, एलर्जी और सफेद बालों में आराम मिल सकता है। आप गाय के घी या तिल के तेल से इसे करें। ऐसा आपको रोजाना सोने से पहले करना है।

पद-अभ्यंग

सोने से पहले घी या सरसों के तेल से तलवों की मसाज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, दिमाग शांत होता है और स्किन भी हेल्दी बनती है।

 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखेगा नानी मां का बताया यह नुस्खा

 

सर्दियों में आपको इन आयुर्वेदिक रिचुअल्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।