कभी हफ्ता तो कभी 10 दिन डिले हो जाते हैं पीरियड्स? इस देसी इलाज से दूर होगी आपकी मुश्किल

अगर आपके पीरियड्स अक्सर डिले हो जाते हैं...डेट निकलने के बाद कभी हफ्ते तो कभी 10 दिन तक पीरियड्स का न आना आपको परेशान कर देता हैं, तो इस देसी इलाज से आपकी मुश्किल दूर होगी।
image

पीरियड्स का अनियमित होना महिलाओं की एक आम समस्या है। थायराइड, स्ट्रेस, पीसीओडी, खान-पान सही न होना, अनियमित जीवनशैली और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई कारणों के चलते महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। लेकिन, महिलाओं की फर्टिलिटी और ओवरऑल हेल्थ के लिए पीरियड्स का नियमित होना बहुत जरूरी है। अगर आपको समय पर पीरियड्स नहीं आते हैं, पीरियड्स कभी हफ्ते भर तो कभी 10 दिन डिले हो जाते हैं या फिर कई बार एक-दो महीने के लिए पीरियड्स आते ही नहीं हैं, तो यह सही नहीं है। इसे मैनेज करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

डिले पीरियड्स को लाने में काम आएगा यह देसी इलाज

cumin seeds water for belly fat

  • अगर आपके पीरियड्स डिले हो रहे हैं, तो आप अजवाइन और गुड़ का पानी पिएं। अजवाइन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। यह डाइजेशन को सुधारती है और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में असरदार होती है।
  • अजवाइन और गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसका पानी पीने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, ब्लड फ्लो में सुधार होता है और पीरियड्स समय पर आते हैं। अजवाइन में थाइमोल होता है। यह पीरियड को होने वाले दर्द और ऐंठन को भी कम करती है।
  • आपको 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालनी है और थोड़ा सा गुड़ डालकर इसे उबालें। अब इसे गुनगुना ही पिएं। इसे खाली पेट रोजाना कुछ दिनों के लिए पिएं। इससे रूके हुए पीरियड्स आने में मदद मिलती है।
  • गुड़ शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
  • अगर पीरियड्स डिले हो गए हैं, तो दालचीनी वाला पानी पिएं। इससे भी पीरियड्स जल्दी आते हैं और शरीर में होने वाला हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है।

यह भी पढ़ें-अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

homemade desi powder for constipation relief and gut health support

  • पीरियड्स को जल्दी लाने में अदरक और गुड़ वाली चाय भी मदद कर सकती है। अदरक को कद्दूकस करके पानी में उबालें और उसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर दिन में एक या दो बार पिएं।
  • इससे शरीर में इंफ्लेमेशन कम होता है, खून की कमी और थकान दूर होती है, पेट दर्द और ऐंठन भी कम होती है।
  • हल्दी वाला दूध भी शरीर में गर्मी पैदा करता है और पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद करता है। हल्दी शरीर में इंफ्लेमेशन को भी कम करती है।

यह भी पढ़ें- लगातार 3 महीने तक पीरियड्स न आएं, तो क्या होता है?

किसी भी महिला की हेल्थ के लिए पीरियड्स का नियमित होना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP