रिपोर्ट में फैटी लिवर आने के बाद भी अगर आप इसे नजरअंदाज कर रही हैं, तो यह सही नहीं है। फैटी लिवर यूं तो एक आम समस्या है लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि इसे आपको हल्के में लेना है या इस पर ध्यान नहीं देना है। ग्रेड 1 फैटी लिवर की शुरुआत होने पर ही अगर आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर देंगी, तो इसके लक्षण रिवर्स हो सकते हैं। हालांकि, जब इसके लक्षण बढ़ने लगते हैं, तो इसे रिवर्स करने में भी मुश्किल आती है। फैटी लिवर पर अगर लंबे समय तक ध्यान न दिया जाए, तो बात लिवर डैमेज तक भी पहुंच सकती है। बाहर के खाने को अवॉइड करें, हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करें, सोने-जागने के समय पर ध्यान दें और स्ट्रेस से दूर रहें। इसके अलावा कई घरेलू नुस्खे भी फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में यह घरेलू नुस्खा मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मदद करेगा यह घरेलू नुस्खा
- हल्दी, नींबू और काली मिर्च का पानी,फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद कर सकता है।
- हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर के किसी भी हिस्से में मौजूद सूजन को कम करने का काम करती है।
- हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन, लिवर को डिटॉक्स करने, इंफ्लेमेशन को कम करने और डैमेज हुई लिवर सेल्स को सही करने में मदद करता है।
- काली मिर्च, शरीर में हल्दी के अब्जॉर्बशन को बढ़ाती है, जिससे आपको इससे पूरा फायदा मिल सके।
- नींबू, शरीर को डिटॉक्स करता है और लिवर में जमा फैट को कम करने का काम करता है।
- यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को सुधारकर वजन कम करने में भी मदद करती है। जिन लोगों को फैटी लिवर है, उन्हें हफ्ते में 3-4 दिन इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
- इससे बेली फैट कम होता है और लिवर सही से फंक्शन कर पाता है। लेकिन, इस बात का ख्याल रखें कि फैटी लिवर के शुरुआती लक्षणों को रिवर्स करने में ही यह मदद कर सकती है। अगर आपके फैटी लिवर का ग्रेड अधिक है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
- लिवर फैटी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें-फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस
कैसे तैयार करें हल्दी और नींबू का पानी?
- एक छोटा सा टुकड़ा कच्ची हल्दी लें।
- इसे एक कप गुनगुने पानी में मिलाएं।
- इसमें नींबू का रस और काली मिर्च मिलाएं।
- इसे सुबह खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें- रात में शरीर में नजर आएं ये लक्षण तो समझ लीजिए फैटी हो गया है आपका लिवर
फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में यह घरेलू उपाय मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों