पेट की गैस तुरंत कैसे निकाले?
5 मिनट में गैस से कैसे छुटकारा पाएं?
पेट में बहुत ज्यादा गैस बनने पर क्या करें?
अगर आप भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं और पेट में बनने वाली गैस ने आपको परेशान कर दिया है...गैस की वजह से न केवल आपका पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है बल्कि इस गैस को बाहर निकालने की हर कोशिश भी नाकाम हो जाती है और थक-हारकर आपको इसके लिए दवाई देनी पड़ती है, तो नानी मां का यह देसी नुस्खा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि गैस और एसिडिटी को कम करने के लिए दवाई लेना सही नहीं है। अगर आपके पेट में भी कुछ खाते ही गैस का गुब्बारा बन जाता है, तो नानी मां के इस चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए। आपको तुरंत आराम मिलेगा। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने का देसी नुस्खा
- अजवाइन पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करती है। इससे पेट फूलना कम होता है और ऐंठन भी नहीं होती है।
- अजवाइन गैस्ट्रिक जूस के सीक्रेशन को बढ़ाती है, जिससे खाना पचना आसान हो जाता है और पेट में गैस नहीं बनती है।
- अजवाइन में मौजूद थाइमोल पेट की गैस और एसिडिटी को कम करता है। इससे पेट भी आसानी से साफ होता है। इसमें कार्मेनेटिव और एंटी-माइक्रोबेयिल गुण होते हैं। यह गट हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है।
- पेट की गैस को कम करने में अजवाइन, सौंफ, जीरा और काला नमक चारों चीजें मदद करती हैं।
- जीरा, एसिडिटी और अपच को कम करता है। इससे पाचन दुरुस्त होता है, पेट की सफाई होती है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे पेट में सूजन या ब्लोटिंग नहीं होती है और फंसी हुई गैस आसानी से बाहर निकलती है।
- सौंफ में कार्मिनेटिव गुण होते हैं। इसमें मौजूद कार्मेनेटिव, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट में गैस बनना कम करते हैं और डाइजेशन को सुधारते हैं।
- काला नमक भी खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है और डाइजेस्टिव जूस का सीक्रेशन बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है अचानक से पेट में गैस का दर्द उठने पर क्या करना चाहिए?
पेट की गैस को भगाने के लिए नानी मां का चूर्ण
सामग्री
- अजवाइन- 1 टीस्पून
- सौंफ- 1 टीस्पून
- जीरा- आधा टीस्पून
- हींग- चुटकी भर
- काला नमक-चौथाई टीस्पून
विधि
- सभी चीजों को हल्का भून लें।
- अब इन्हें पीस लें।
- इसमें काला नमक मिलाएं।
- इसे आप गुनगुने पानी के साथ लें।
- पेट में फंसी गैस आसानी से बाहर निकल जाएगी और पेट भी साफ होगा।
यह भी पढ़ें- पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज
पेट की गैस को दूर करने में यह घरेलू नुस्खा मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आपका डाइजेशन अक्सर खराब रहता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों