15 दिन में यूरिक एसिड हो जायेगा कंट्रोल अगर करेंगी इन 5 हर्ब्स का इस्तेमाल

क्या आपके पैरों की उंगालियो, एडि़यों और घुटनों में दर्द होता है? अगर हां तो यह यूरिक एसिड के बढ़ने से हो सकता है, इसे गाउट के नाम से भी जानते हैं। अगर सही समय पर यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का उपाय ना किया जाए तो इससे प्रभावित महिला के उठने बैठने और चलने फिरने में भी परेशानी आने लगती है। इसका लेवल बढ़ने पर अर्थराइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है।
जी हां हमारे शरीर में प्यूरिन के टूटने से यूरिक एसिड बनता है। यह ब्लड के माध्यम से बहता हुआ किडनी तक पहुंचता है। वैसे तो यूरिक एसिड यूरीन के रूप में शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन, कभी-कभी यह शरीर में ही रह जाता है और इसकी मात्रा बढ़ने लगती है। यह परेशानी का सबब बन सकता है इसलिए यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल में करना जरूरी होता है। कुछ हर्ब्स शरीर से यूरिक एसिड क्रिस्टल को दूर करने में प्रभावी होते हैं। आइए ऐसे ही कुछ हर्ब्स के बारे में जानकारी लेते हैं।
Read more: अलसी के बीज और इन घरेलू उपायों से ठीक करें यूरिक एसिड की समस्या
लेमन वॉटर
लेमन वॉटर शरीर के अंदर कैल्शियम कार्बोंनेट के गठन को रोकने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद है। कैल्शियम कार्बोंनेट ब्लड में एसिड को कम करने में हेल्प करता है। साथ ही ताजा लेमन वॉटर विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है जो जोड़ों के आस-पास संयोजी टिश्युओं को मजबूत और तेज यूरिक एसिड क्रिस्टल से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड क्रिस्टल के लिए विलायक का काम करता है और इनको खत्म करके सीरम यूरिक एसिड लेवल को कम करता है।
बरडॉक रूट
बरडॉक रूट यूरिक एसिड और अर्थराइटिस के किसी भी प्रकार के लिए एक प्रमुख पारंपरिक हर्बल उपचार है। बरडॉक रूट में ब्लड से विषाक्त पदार्थों को साफ करने, यूरिन को बढ़ावा देने और गाउट के लिए एक प्रभावी लोकप्रिय उपाय माना जाता है। समस्या होने पर आप 20 से 30 बूंदें बरडॉक रूट की थोड़े से पानी में एक दिन में तीन से चार बार लेना चाहिए।
एप्पल साइडर विनेगर
एक नैचुरल क्लीन्जर और और डेटॉक्सिफायर होने के कारण एप्पल साइडर सिरका बॉडी को डिटॉक्स कर यूरिक एसिड हटाने में हेल्प करता हैं। साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुणों के कारण यह बॉडी में क्षारीय एसिड बैलेंस बनाये रखने में हेल्प करता है। इसके अलावा एप्पल साइडर विनेगर ब्लड का पीएच वॉल्यूम बढ़ाकर यूरिक एसिड को कम करने में हेल्प करता है। लेकिन ध्यान रहें कि एप्पल साइडर विनेगर बिना पानी मिला और पाश्चरीकृत होना चाहिए। 1 गिलास पानी में सेब साइडर सिरके की 1 चम्मच मिलाकर दिन में दो से तीन बार लें।
डेविल्स क्लॉ रुट
डेविल्स क्लॉ रुट भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। जी हां इसमें नैचुरल एंटी-इंफ्लेंमेटरी तत्व होते है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर गाउट सहित अर्थराइटिस के विभिन्न प्रकार के लक्षणों के उपचार के लिए किया जाता है। डेविल्स क्लॉ ब्लड के अंदर यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में हेल्प करता है। अर्थराइटिस की समस्या होने पर डेविल्स क्लॉ को रेगुलर लेने की सलाह दी जाती है।
Read more: दिमाग को हेल्दी रखने के लिए जरूर खाएं ये '1 चीज', जल्द दिखेगा असर
ऑलिव ऑयल
अधिकांश वेजिटेबल ऑयल गर्म या संसाधित होने पर बासी फैट में बदल जाते हैं। और बासी फैट शरीर में महत्वपूर्ण विटामिन ई को नष्ट कर देता है, जो यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने के लिए आवश्यक होता है। इसलिए वेजिटेबल ऑयल के स्थान पर ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। ऑलिव ऑयल में मोनोअनसचुरेटेड फैट गर्म करने के बाद भी मौजूद रहे है। इसके अलावा, ऑलिव ऑयल में विटामिन ई, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण भी होते हैं।
अगर आप भी अपने यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहती हैं तो आज से ही अपनी डाइट में इन हर्ब्स को शामिल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।