गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लू लगाना बेहद आम है। कोई भी व्यक्ति लू की चपेट में आ सकता है। अगर आप इसे हल्के में लेते हैं,तो आपको बता दें कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसमें शरीर का कूलिंग सिस्टम फेल हो जाता है, मल्टीपल ऑर्गन फेल हो सकता है, दिल का दौरा भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को लू लग जाए, इसके लक्षण नजर आए, तो सबसे पहले ये 5 जरूरी कमद उठाए, इससे हालात पर काबू पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में Dr Anjana Kaliya , Dietician ,Bloom clinic Dwarka जानकारी दे रही हैं।
लू लगने पर सबसे पहले उठाएं ये 5 जरूरी कदम
जब लू लगती है, तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है,ऐसे में व्यक्ति को ओआरएस या सादा पानी पिलाएं। ये शरीर में नमक और खनिजों की कमी को पूरा करते हैं। ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा ठंडा न हो।अगर व्यक्ति को उल्टी या मतली हो रही है, तो उस वक्त पानी न पिलाएं, ऐसे में व्यक्ति चोक कर सकता है।
व्यक्ति को तुरंत धूप से हटाकर किसी ठंडी जगह ले जाएं। जमीन पर आराम की स्थिति में लिटा दें। ऐसी जगह चुनें जहां पर हवा का संचार हो,ताकि शरीर को ठंडक मिल सके। ये कुछ शुरुआती कदम शरीर के तापमान को और बढ़ने से रोकने में मदद करती है।
व्यक्ति के शरीर से एक्सट्रा कपड़े हटा दें। ढीले ढाले कपड़े पहना दें। इससे शरीर की गर्मी निकलने में आसानी होगी।
यह भी पढ़े-सुबह सोकर उठने पर तलवे में होता है दर्द? इन उपायों से मिलेगा आराम
शरीर को ठंडे पानी से पोंछे। संभव हो, तो उसे ठंडे पानी के टब में लिटा दें, या शॉवर दिलवाएं। इससे भी शरीर का तापमान सामान्य होता है।
अगर किसी व्यक्ति को लू लगी है, तो बिना एक मिनट गंवाए तुरंत मेडिकल हेल्प बुलाएं। अगर आप व्यक्ति बेहोश हो गया है, उसे दौरे पड़ रहे हैं, वह भ्रमित लग रहा हो या तापमान 104 से ऊपर है, तो समय पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
यह भी पढ़े-दिल्ली में तापमान 45 के पार, रेड अलर्ट जारी...ऐसे रखें सेहत का ख्याल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों