उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स और पीरियड साइकिल में भी कई बदलाव आते हैं। पीरियड फ्लो का कम होना, मूड स्विंग्स का बढ़ना या दर्द अधिक होना समेत कई ऐसी चीजें हैं, जो महिलाओं को उम्र के साथ पीरियड्स के दौरान महसूस हो सकती हैं। शरीर में उम्र के साथ होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण ऐसा होता है। खासकर, 40 की उम्र के आस-पास महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होता है। ऐसा पेरिमेनोपॉज के कारण भी होता है। अगर आपकी उम्र भी 40 के आस-पास है और आप इन दिक्कतों से परेशान हैं, तो घी, अदरक और कुछ खास चीजों से मिलकर बनने वाली ड्रिंक आपकी मुश्किल को आसान बना सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
40 की उम्र के बाद पीरियड से जुड़ी मुश्किलों का हल है यह देसी नुस्खा
- एक्सपर्ट का कहना है कि घी में पीरियड्स से जुड़ी सारी मुश्किलों का हल छिपा है। यह हार्मोन प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है, दिमाग को शांत करता है और मूड स्विंग्स को कम करता है।
- घी में मौजूद हेल्दी फैटी एसिड्स, इन दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम कर सकते हैं। घी, पीसीओडी के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है।
- इससे पीरियड्स के दिनों में होने वाले फ्लो को मैनेज करने में भी मदद मिलती है। आयुर्वेद में इसे बहुत फायदेमंद बताया गया है। यह पीरियड्स को नियमित भी करता है।
- जीरा, हार्मोन्स को बैलेंस करने और पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुणों के कारण, यह डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को भी कम करता है और पीरियड के दिनों में होने वाली ब्लोटिंग से राहत दिलवाता है।
- अदरक, थकान और पीरियड पेन को कम करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह इंफ्लेमेशन और ऐंठन को कम कर सकती है।
- हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह पेल्विक इंफ्लेमेशन को कम करती है और मूड को बैलेंस करती है।
- मिश्री मूड को सुधारने, डाइजेशन को बेहतर बनाने और दर्द को कम करने में मदद करती है।
- दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह मूड स्विंग्स को कम करती है और पीरियड को नियमित बनाती है। इससे क्रैम्प्स भी कम होते हैं।
यह भी पढ़ें-पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
पीरियड के दर्द, कम फ्लो और मूड स्विंग्स को को मैनेज करने के लिए ऐसे करें घी और अदरक का इस्तेमाल
सामग्री
- जीरा- आधा टीस्पून
- दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
- अदरक- आधा इंच
- हल्दी- 1 चुटकी
- मिश्री- चौथाई टीस्पून
- घी- चौथाई टीस्पून
विधि
- एक पैन में पानी डालें।
- अब इसमें जीरा डालकर इसे उबालें।
- अब इसमें दालचीनी, अदरक और हल्दी डालकर इसे 2-3 मिनट तक उबालें।
- इसमें मिश्री डालें।
- इसे उबालें और छान लें।
- अब इसमें घी मिलाएं।
- इसे धीरे-धीरे पिएं।
यह भी पढ़ें- डियर लेडीज ! पीरियड्स का दर्द अब नहीं करेगा बेहाल, नानी मां की बताई इस देसी चाय का देखिए कमाल
40 की उम्र में पीरियड पेन को कम करने, फ्लो को सुधारने और मूड स्विंग्स को मैनेज करने में यह देसी ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों