Chia Seeds For Gut Health: खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान का सीधा असर हमारे गट हेल्थ पर पड़ता है। आजकल सबसे ज्यादा लोग पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। किसी को कब्ज सता रहा है तो कोई आंतों में सूजन से परेशान हैं। अगर आपके भी आंतों का हाल बेहाल है तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।
पाचन संबंधी समस्याओं के लिए आप डाइट में चिया सीड्स शामिल कर सकते हैं।इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर की सबसे ज्यादा मात्रा होती है। वहीं इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। प्रोटीन और विटामिन सहित कई अन्य पोषक तत्वों का भी खजाना है। आइए जानते हैं गट हेल्थ के लिए चिया सीड्स कितना फायदेमंद है।
पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है चिया सीड्स (How do you clean your gut with chia seeds?)
- चिया सीड्स का सेवन करने से आंतों में होने वाली सूजन दूर हो सकती है। दरअसल आंत तभी हेल्दी होता है जब इसमें गुड बैक्टीरिया मौजूद हो। चिया सीड्स में फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। ये हानिकारक बैक्टीरिया को ठहरने से रोकता है।
- चिया सीड्स डायटरी फाइबर से भरपूर होता है। ये पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में कारगर होता है। यह भोजन को आंत में आगे बढ़ाता है । बोवेल मूवमेंट में मदद करता है जिससे मल त्याग आसान होता है।
- अगर आपको इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या है तो आप चिया सीड्स जरूर खाएं। इससे दर्द और ऐंठन में आराम मिल सकता है। यह आंतों में जमा विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद करते हैं। (आईबीएस का रामबाण इलाज)
यह भी पढ़ें-इन 5 तरीकों से करें शहद का इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
कैसे करें चिया सीड्स का सेवन
- आप इसे दही में इसे मिलाकर खा सकते हैं।
- सलाद या स्मूदी पर छिड़क कर खा सकते हैं।
- आप दूध में चिया सीड्स मिलाकर सेवन करें। इसके लिए रात में एक गिलास दूध में एक चम्मच चिया सीड्स डाल कर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
- आप इसे हलवा या पैनकेक में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में आलस और थकान बनी रहती है? इस स्मूदी से मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों