पीले दांतों को मोतियों जैसा सफेद बनाना है तो ये चारकोल पाउडर घर पर बनाएं

क्या आप दांतों के पीलेपन से परेशान हैं?
क्या पीले दांतों के कारण मुस्कुराने से डरती हैं?
क्या दांतों को सफेदी के लिए नेचुरल तरीकों की तलाश में हैं?
क्या आपको प्लास्टिक और टॉक्सिन फ्री टूथ पाउडर नहीं मिल रहा है?
तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे पाउडर के बारे में बता रहे हैं जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में बना सकती हैं।
हमारे DIY वाइटनिंग टूथ पाउडर में बेंटोनाइट क्ले, एक्टिवेटेड चारकोल और हल्दी मौजूद है जो दांतों को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सीफाई और सफेद करने में मदद करते हैं। साथ ही धीरे-धीरे पॉलिश करने के लिए बाइकार्ब, शांत करने के लिए समुद्री नमक और ताजगी के लिए पुदीना मौजूद है।
दांतों की सफेदी के लिए चारकोल पाउडर ओरल हेल्दी और हाइजीन को बनाए रखने के लिए अच्छा है। एक्टिवेटेड चारकोल की शक्ति के साथ, यह दांतों के दाग, पीलेपन को हटाने में मदद करता है और दांतों के नेचुरल शेड को पाने में मदद करता है। यह आपकी मुस्कान को सुंदर, चमकदार और सफेद बनाए रखने में मदद करता है।
दांतों के लिए चारकोल पाउडर की सामग्री

- एक्टिवेटेड चारकोल- ½ छोटा चम्मच
- बेंटोनाइट क्ले- 2 बड़े चम्मच
- बाइकार्ब सोडा- 1 छोटा चम्मच
- शुद्ध, अनरिफाइंड समुद्री नमक- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी- 1 छोटा चम्मच
- पुदीने के पत्ते- आवश्कतानुसार
चूंकि इस रेसिपी में बेंटोनाइट क्ले और एक्टिवेटेड चारकोल शामिल हैं, कृपया इसे मेटल के कंटेनर या मेटल के ढक्कन वाले कंटेनर में स्टोर न करें।
इसे जरूर पढ़ें:दांत पीले होने के साथ-साथ हो रहे हैं काले, तो इस्तेमाल करें ये नेचुरल पाउडर
बनाने का तरीका
- सारी चीजों को एक कांच के बाउल में डालें।
- अच्छी तरह मिक्स होने तक, एक नॉन-मेंटल चम्मच से मिलाएं।
- इसमें सूखी हुई पत्तियों को पीसकर मिला लें।
- बोतल में रखने से पहले सामग्री को मिलाने और एक महीन बनावट प्राप्त करने के लिए छान लें।
- एक छोटे कांच के जार में स्टोर और सील करें।
कैसे इस्तेमाल करें?

- एक छोटे, नॉन-मेटल के चम्मच का उपयोग करके, थोड़ी मात्रा में पाउडर लें।
- इसे अपने मुंह में रखें।
- अपने टूथब्रश को गीला करें।
- पाउडर का इस्तेमाल दांतों और मसूड़ों के आसपास करें।
- हमेशा की तरह ब्रश करें और अच्छी तरह से धो लें।
बशर्ते आप अपने गीले टूथब्रश में डुबोकर इस पाउडर में पानी न डालें, पाउडर की शेल्फ लाइफ 12 महीने तक होगी।
चारकोल पाउडर के फायदे
- मुंह को डिटॉक्सीफाई करता है और दांतों की सफेदी को प्राकृतिक रूप से बहाल करता है।
- दांतों की कैविटी, दाग और पीलपेन को दूर करने में मददगार है।
- मसूड़ों, इनेमल और दांतों को स्वस्थ और मजबूत रखता है।
चारकोल पाउडर में मौजूद सामग्री के फायदे

- एक्टिवेटेड चारकोल में डिटॉक्सिफाइंग और व्हाइटनिंग गुण होते हैं और यह दांतों को साफ और स्मूथ महसूस कराने में मदद करता है। एक्टिवेटेड चारकोल आपके मुंह के पीएच लेवल को भी संतुलित कर सकता है, कैविटी को रोक सकता है और दांतों की सड़न और मसूड़े की सूजन में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है।
- बेंटोनाइट क्ले आपके मुंह में हैवी मेटल से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने का काम करता है और मिनरल्स से भरपूर होता है जो दांतों और मसूड़ों को पोषण दे सकता है।
- बाइकार्ब सोडा नेचुरल क्लींजर है जो दांतों को धीरे से पॉलिश और सफेद करता है। यह अधिकांश व्यावसायिक टूथपेस्टों की तुलना में कम अपघर्षक है।
- हल्दी पूरी तरह से प्राकृतिक क्लींजर के रूप में काम करती है और एंटीबैक्टीरियल, गहराई से सफाई और सफेद करने वाली है। इससे आपके दांत पीले नहीं होंगे!
- समुद्री नमक दांतों को पोषण देने वाले मिनरल्स से भरपूर होता है और जलन वाले मसूड़ों को ठीक करनेमें सहायक होता है।
- पुदीने के पत्ते एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक है और दर्द को दूर कर सकता है, जिससे यह मुंह और मसूड़ों के संक्रमण के लिए फायदेमंद होता है।
इसे जरूर पढ़ें:दांतों में लगे काले कीड़ों से हैं परेशान, तो इस्तेमाल करें ये हर्बल पाउडर
हालांकि, यह पाउडर नेचुरल चीजों से बना है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि इसे आपको बहुत ज्यादा तेजी से दांतों पर इस्तेमाल नहीं करना है क्योंकि ऐसा करने से यह दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
आप भी इस पाउडर की मदद से अपने पीले दांतों को सफेद बना सकती हैं। दांतों से जुड़ी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।