herzindagi
image

रात को सोने से पहले पानी में यह 1 चीज डालकर धो लीजिए पैर, इस देसी नुस्खे से सेहत को मिलेंगे कई बड़े फायदे

हेल्दी रहने के लिए, मॉर्निंग और नाइट रूटीन काफी मायने रखता है। क्या आपको पता है कि रात को सोने से पहले पानी में 1 चीज डालकर पैर धोएंगी, तो उससे कई फायदे मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-29, 16:39 IST

सेहतमंद रहने के लिए, सही खान-पान और जीवनशैली काफी मायने रखती है। साथ ही, मॉर्निंग और नाइट रूटीन भी हेल्दी रहने में मदद कर सकता है। अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है, आप रात को काफी थकान महसूस करते हैं, तो यह नुस्खा आपकी काफी मदद कर सकता है। क्या आपको पता है कि रात को सोने से पहले पानी में 1 चीज डालकर पैर धोएंगी, तो उससे कई फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में Dr. Viswesvaran Balasubramanian,Consultant Interventional Pulmonology and Sleep Medicine, Yashoda Hospitals, Hyderabad, दे रही हैं।

पानी में नमक मिलाकर पैर धोने से क्या होता है?

benefits of washing feet with salt water before sleeping doctor explains

  • एक्सपर्ट का कहना है कि पानी में नमक मिलाकर पैर धोती हैं, तो यह रिलैक्स होने के लिए किसी थेरेपी से कम नहीं है।
  • सोने से पहले पानी में एप्सोम सॉल्ट या मैग्नीशियम सल्फेट मिलाकर पैर धोने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इससे टिश्यूज में जमा अतिरिक्त फ्ल्यूड बाहर निकलता है। अगर आप गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पैर धोती हैं, तो इससे सूजन भी कम होती है।
  • दिनभर खड़े रहने या चलने के बाद, जब आप पानी में नमक मिलाकर पैर धोती हैं, तो इससे मांसपेशियों का दर्द और अकड़न दूर होती है। इससे स्किन में मैग्नीशियम अब्जॉर्ब होता है और अर्थराइटिस में भी आराम मिलता है।
  • यह एक नेचुलर पेन किलर के तौर पर काम करता है। नमक के पानी से धोने से शरीर के तापमान और पैरों के ब्लड फ्लो को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।
  • जब आप पैरों को नमक वाली पानी ले धोती हैं, तो इससे ब्लड वेसल्स चौड़ी होती हैं, पैर हल्के गर्म होते हैं और इससे शरीर से गर्मी बाहर निकलती है और बॉडी का नेचुरल कूलिंग प्रोसेस तेज होता है।
  • इससे नींद भी अच्छी आती है, नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है और स्ट्रेस भी कम होता है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?

Sleep better with salt water foot wash

  • पानी में नमक मिलाकर पैर धोने से डेड स्किन सेल्स कम होती है। अगर आप बहुत अधिक चलते हैं या स्किन ड्राई है, तो एड़ियों को क्रैक आ जाते हैं। ऐसे में नमक में मौजूद एंटी-सेप्टिक गुणों के कारण आपको इससे भी आराम मिलता है।
  • पैरों को नमक वाले पानी से धोने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे टिश्यूज में मौजूद वेस्ट बाहर निकलता है और शरीर में न्यूट्रिएंट्स भी पहुंचते हैं।
  • इससे पैरों का दर्द और सुन्न होने की दिक्कत कम होती है। इससे नर्व्स और मांसपेशियों को आराम मिलता है।
  • आप एप्सोम सॉल्ट या समुद्री सॉल्ट से पैर धो सकती हैं।
  • पानी में आप कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल मिला सकती हैं। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं। पैर धोने से बाद कोई मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

यह विडियो भी देखें

यह है एक्सपर्ट की राय

Foot soaking benefits with salt water

  • बहुत तेज गर्म पानी से पैर न धोएं। अगर आपको स्किन में कोई इंफेक्शन या जख्म है, तो ऐसा करना अवॉइड करें।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि सोने से पहले गुनगुने पानी से पैर धोने से स्किन हेल्दी होती है, नींद अच्छी आती है और दिमाग रिलैक्स होता है।

 

 

यह भी पढ़ें- सोने से पहले तलवों पर हल्का गुनगुना सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?

 

 

 

रात को सोने से पहले नमक के पानी से पैर धोने से ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।