हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं। खासकर, घर के बड़े-बुजुर्ग पूरे परिवार को हेल्दी रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं और कई तरह के देसी नुस्खे भी घरवालों को आजमाने की सलाह देते हैं। पेट दर्द या गैस होने पर नाभि पर हींग का लेप लगाना...बदहजमी होने पर ठंडा दूध पिलाना...पीरियड्स में देसी मसालों की चाय से दर्द को दूर भगाना...मौसम बदलने पर देसी मसाले वाली चाय से इम्यूनिटी बढ़ाना या प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे की सेहत के लिए कई नुस्खे अपनाना...हमारे भारतीय घरों में छोटी-मोटी बीमारियों से बचने और इन्हें दूर करने के लिए, कई देसी नुस्खे आजमाए जाते रहे हैं। ये नुस्खे पीढ़ियों से चले रहे हैं, ये फायदेमंद भी होते हैं और एक्सपर्ट भी इन्हें सटीक मानते हैं। तेल मालिश इन्हीं में से एक है। सिर में तेल की मालिश करने से तनाव दूर होता है, बाल लंबे होते हैं और नींद अच्छी आती है, यह हम सभी जानते हैं। लेकिन, पैरों के तलवों में तेल लगाना भी काफी गुणकारी होता है। क्या आपको पता है कि सोने से पहले तलवों पर हल्का गुनगुना सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
सोने से पहले तलवों पर हल्का गुनगुना सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? (What happens if you apply warm mustard oil on soles before sleeping)![mustard oil for joint pain]()
- अगर आप रोज रात सोने से पहले, पैरों में हल्का गुनगुना सरसों का तेल लगाती हैं, तो इससे थकान दूर होती है, स्ट्रेस कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।
- जिन लोगों को रात को नींद आने में मुश्किल होती है, उन्हें इस नुस्खे को जरूर आजमाना चाहिए। इससे नींद न आने की दिक्कत दूर होती है।
- आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इससे वजन भी कम होता है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो रोज रात को पैरों के तलवे में हल्के गुनगुने सरसों के तेल की मालिश भी करें।
यह भी पढ़ें- नाभि में रोज डालें इस तेल की कुछ बूंदे, मिलेंगे अनगिनत फायदे
- पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने में भी इस तेल की मालिश मदद करती हैं। इससे पीएमएस में होने वाली दिकक्तें भी कम होती हैं।
- आयुर्वेद में सरसों के तेल को गुणों की खान माना गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस तेल की मालिश से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और सेहत में सुधार होता है।
- अगर आपको अक्सर सिरदर्द रहता है, तो रोज रात 5 मिनट तलवों की मालिश जरूर करें। आपको कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।
- इससे डाइजेशन में सुधार होता है और चेहरे के दाग-धब्बे दूर होकर स्किन पर ग्लो आता है।
सोने से पहले तलवों की मालिश करना सेहत के लिए फायदेमंद होती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों