सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। यह मंत्र आध्यात्मिक लाभ देता है और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी चमत्कारिक रूप से काम करता है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि सावन के महीने में या किसी भी समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सेहत को कौन-कौन से अद्भुत लाभ मिल सकते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS हैं। उन्होंने अपने अनुभव से बताया है कि इस मंत्र का नियमित जाप उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
दीक्षा का कहना है, ''पिछले साल शिवरात्रि से महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुरू करने के बाद से जीवन में वाकई चमत्कारिक बदलाव महसूस हुए हैं। यह मंत्र व्यक्ति को उपचार, सुरक्षा और मृत्यु के भय पर विजय पाने में मदद करता है। यह हमें सर्वोच्च सत्ता से जोड़ता है और चिंता, सभी प्रकार के रोगों तथा अकाल मृत्यु से मुक्ति देता है।''
महामृत्युंजय मंत्र को 'जीवन-रक्षक मंत्र' कहा जाता है। इसका जाप अकाल मृत्यु के भय को दूर करता है और व्यक्ति को किसी भी प्रकार के अनजाने डर या आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाता है। यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जो नेगेटिव एनर्जी को दूर रखता है।
आजकल एंग्जायटी और पैनिक अटैक एक आम समस्या बन गई है। इन समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को इस शक्तिशाली मंत्र का जाप रोजाना करना चाहिए। यह मन को शांत करता है, विचारों को स्थिर करता है और धीरे-धीरे मानसिक तनाव को कम करता है।
इसे जरूर पढ़ें: महामृत्युंजय मंत्र कर सकता है इन बीमारियों से आपका बचाव, जानें कैसे
यह मंत्र मन को फोकस्ड करता है। इसके जाप से एकाग्रता का लेवल बढ़ता है, जिससे आप अपने काम पर अच्छी तरह से फोकस कर पाती हैं। यह ऐसी महिलाओं और स्टूडेट्स के लिए अच्छा है, जिन्हें अपने काम पर फोकस बनाए रखने में परेशानी होती है।
यह विडियो भी देखें
महामृत्युंजय मंत्र का जाप से आप मानसिक और शारीरिक बीमारियों से बच सकते हैं। इसकी कंपन ऊर्जा शरीर में सकारात्मक बदलाव लाती है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।
यह मंत्र आपके आत्म-सम्मान को बढ़ाने में मदद करता है और आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह आपको आंतरिक शक्ति देता है, जिससे आप चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर पाती हैं।
कई बार ज्यादा तनाव या निराशा से लोगों के मन में आत्मघाती विचार आने लगते हैं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप ऐसे नकारात्मक विचारों को दूर रखता है। यह मन में सकारात्मकता भरता है और जीवन के प्रति आशा का संचार करता है।
यह मंत्र आपको शारीरिक और मानसिक रूप से पोषित करता है। ऐसी महिलाएं, जो हेल्दी तरीके से मसल्स या वजन बढ़ाना चाहती हैं या ज्ञान बढ़ान चाहती हैं, उन्हें इस मंत्र का जाप सावन में रोजाना करना चाहिए। यह शरीर के सेल्स को एनर्जी से भरपूर बनाता है और आध्यात्मिक ग्रोथ में मदद करता है।
यह आपकी याददाश्त को बढ़ाता है और आपको माइंडफुल बनाता है। इसका जाप रेगुलर करने से व्यक्ति वर्तमान क्षण में अधिक रहने लगता है और जीवन की छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दे पाता है।
इसे जरूर पढ़ें: सावन में करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति
अनिद्रा से जूझ रही महिलाओं के लिए यह मंत्र काफी फायदेमंद है। यह मन को शांत करके तनाव को कम करता है, जिससे रात में अच्छी और गहरी नींद आती है।
यह मंत्र आपको खुद की आंतरिक क्षमता को पहचानने और जीवन के उद्देश्य को समझता है।
सावन का महीना महामृत्युंजय मंत्र के जाप के लिए एक आदर्श समय है, लेकिन आप इसे किसी भी दिन, किसी भी समय अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके रोगों को दूर करेगा, बल्कि आपको हेल्दी, शांत और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने में भी मदद करेगा।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।