herzindagi
image

महंगी क्रैश डाइटिंग से भी कम नहीं हुआ वजन? अब आयुर्वेद से जानिए वेट लॉस का राज, महीने भर में कम हो सकता है मोटापा

क्या आप वजन कम करने की हजार कोशिश कर चुकी हैं और फिर भी आपके शरीर की चर्बी टस से मस नहीं हो रही है, तो अब आयुर्वेद की मदद लें। इन सीक्रेट्स से आपका मोटापा आसानी से कम हो सकता है।  
Editorial
Updated:- 2025-07-27, 09:11 IST

"उफ्फ...खाना-पीना छोड़ दिया...एक्सरसाइज कर ली...क्रैश डाइटिंग भी कर ली लेकिन वजन है कि टस से मस नहीं हो रहा है..." अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह इस का संकेत है कि आप गलत तरीके वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं। वेट लॉस के लिए अक्सर लोग क्रैश डाइटिंग करते हैं या इंटरनेट पर मौजूद जानकारी पर यकीन कर लेते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि हर किसी के शरीर की प्रकृति अलग होती है और ऐसे में जरूरी नहीं है कि वजन कम करने का जो तरीका किसी एक के लिए सटीक हो, वो आपके लिए भी सही हो। इसके अलावा आपको यह भी समझने की जरूरत है कि वेट लॉस के लिए आपको खाना-पीना नहीं छोड़ना है, बल्कि खाने-पीने की मात्रा और समय समेत कई चीजों पर ध्यान देना है। अगर महंगी डाइटिंग भी आपका वजन कम नहीं कर पा रही है, तो अब जरा आयुर्वेद की मदद लीजिए। यहां हम आपको वजन कम करने के कुछ आसान आयुर्वेदिक सीक्रेट्स बता रहे हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

वजन कम करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक सीक्रेट्स

fasting to reduce bad cholesterol

  • आपको शरीर के सर्केडियन रिदम के हिसाब से भोजन करना है। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच खाना खाने की कोशिश करें।
  • इससे डाइजेस्टिव अग्नि में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे खाना सही से पचता है।
  • जिम या हैवी एक्सरसाइज के लिए खुद पर बोझ न डालें। शुरुआत में कुछ मिनट वॉक करें। इससे भी शरीर में बदलाव महसूस हो सकता है।
  • इससे वात बैलेंस होता है और कफ कम होता है। इन दोषों का इंबैलेंस वजन को बढ़ा सकता है। ऐसे में वॉकिंग से आपको मदद मिल सकती है।
  • रोजाना सूर्य नमस्कार करें। इससे न केवल वजन कम होता है, बल्कि मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- मोटी कमर हो सकती है पतली, डाइट में शामिल करें यह चीला

why do i feel sugar crush

  • 7 बजे के बाद कुछ भी न खाएं। खासकर, मीठा और लेट नाइट स्नैक्स को पूरी तरह अवॉइड करें। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन तंत्र को भी आराम मिलता है।
  • नाश्ता हैवी करें और नाश्ते में प्रोटीान से भरपूर चीजों को शामिल करें ताकि पेट भरा हुआ रहे और अनहेल्दी क्रेविंग्स न हों।
  • वजन कम करने के लिए आपको तनाव से दूर रहना है और अच्छी नींद लेनी है। खाने में पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दें।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन

 

वजन कम करने में ये आयुर्वेदिक उपाय मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।