Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखेगा नानी मां का बताया यह नुस्खा

सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए, शरीर को अंदर से गर्म रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप कई घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। शरीर को अंदर से गर्माहट देने के लिए, ऐसे कई देसी नुस्खों का इस्तेमाल लगभग हर घर में पीढ़ियों से होता आया है।
Updated:- 2024-11-20, 12:05 IST
image

सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। मौसम बदलने के साथ ही, सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है और तापमान गिरने लगा है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए, डाइट में हेल्दी बदलाव करना बहुत जरूरी हो जाता है। जिस तरह गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देना जरूरी होता है, उसी तरह सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहिए। हमारे घरों में दादी-नानी सर्दियों की शुरुआत में ही मेवे और कई चीजों को मिलाकर, लड्डू तैयार करती हैं, जिससे शरीर को अंदर से गर्माहट मिल सके और बीमारियों से बचाव हो। सर्दियों में खाना बनाने में गर्म तासीर वाले मसालों का इस्तेमाल भी किया जाता है। यहां हम आपको एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रख सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए पिएं खजूर वाला दूध

khajur and milk for health

  • एक्सपर्ट का कहना है कि सर्दियों में खजूर वाला दूध, शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
  • खजूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इससे बीमारियां दूर रहती हैं और मौसमी इंफेक्शन्स भी आपको आसानी से नहीं घेरते हैं।
  • खजूर वाला दूध, शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है।
  • दूध में खजूर डालकर इसे गर्म पीने से सीने में जमा बलगम आसानी से बाहर निकल जाता है और सर्दी-जुकाम की दिक्कत दूर होती है।
  • खजूर में फाइबर होता है। इस दूध को सोते समय पीने से डाइजेशन दुरुस्त होता है, सुबह पेट आसानी से साफ होता है और नींद भी अच्छी आती है।
  • खजूर में ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
  • खजूर में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। इन सारी न्यूट्रिएंट्स की वजह से यह शरीर को ताकत देता है।
  • यह तापमान को बैलेंस करता है और इसे रोजाना सोते समय पीने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और पैर ठंडे नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें- सीने में जमे बलगम को निकाल फेकेगा गिलोय का यह काढ़ा, जानें फायदे और बनाने का तरीका

कैसे तैयार करें खजूर वाला दूध?

khajur milk benefits

  • 3-4 खजूर को दूध में उबाल लें।
  • इसे कुछ देर उबाले।
  • इसे सोते समय गर्म पीने से फायदा मिलेगा।

 यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और सीने की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना 1 चम्मच पिएं यह जूस

 

सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए, खजूर वाला दूध पिएं। इसके साथ ही, डाइट और लाइफस्टाइल में कई हेल्दी बदलाव भी जरूरी हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।