हैवी मील्स के बाद करें यह काम, नहीं होगी डाइजेशन से जुड़ी परेशानी

डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कई सलाह दी गई हैं। आयुर्वेद में शरीर की प्रकृति, खाने की चीजों की तासीर और खान-पान के समय पर विशेष ध्यान दिया जाता है। किस मौसम में किन चीजों को खाना है, और किस समय पर किन फूड्स से दूरी बनानी है, इसे लेकर आयुर्वेद में कई नियम बताए गए हैं। आज के समय में खान-पान से जुड़ी गलत आदतों के चलते ज्यादातर लोग इनडाइजेशन से परेशान हैं। खासकर, कुछ भारी खाने पर काफी लोगों को गैस और ब्लोटिंग की परेशानी होने लगती है। हैवी मील्स के बाद, इनडाइजेशन से बचने के लिए आपको आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की बताई इस सलाह को फॉलो करना चाहिए। यह जानकारी डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। डॉक्टर नीतिका ने आयुर्वेद में एमडी किया है। वह पिछले 17 सालों से इस प्रोफेशन में हैं।
हैवी मील के बाद इनडाइजेशन से कैसे बचें?

- हैवी मील्स को पचाना मुश्किल होता है। खासकर, जिन लोगों का डाइजेशन कमजोर होता है, उन्हें भारी खाना खाने के बाद गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या ज्यादा होती है।
- एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप खाने के साथ या खाने के बाद ठंडा पानी पीती हैं, तो इनडाइजेशन हो सकता है।
- खासतौर पर भारी खाने के बाद ठंडा पानी पीना आयुर्वेद में सही नहीं माना जाता है।
- वहीं, अगर आप खाने के साथ या खाने के कुछ देर बाद गुनगुना पानी पीती हैं, तो ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
- साथ ही, इससे डाइजेशन में सुधार होता है। गुनगुने पानी को आयुर्वेद में ऊष्णोदक कहा जाता है।
- ज्यादा मिर्च मसाले वाले खाना खाने के बाद अगर आप गुनगुना पानी पीती हैं, तो शरीर में फैट नहीं जमता है।
- गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे पाचन सुधरता है।
- आप हैवी मील्स के बाद गुनगुने पानी में अदरक उबालकर भी पी सकती हैं।
यह भी पढ़ें- हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रहने के लिए अपना सकती हैं ये डाइट ट्रिक्स
इनडाइजेशन को दूर करने के टिप्स

भारी खाना खाने के बाद अगर आपको इनडाइजेशन की समस्या होती है, तो आपको खाने के साथ प्रोबायोटिक्स फूड्स का सेवन करना चाहिए। इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया बनते हैं और पाचन में सुधार होता है। आप खाने के साथ दही खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- एसिडिटी होने पर खाते हैं एंटासिड? इसे पढ़ें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
- आयुर्वेद के अनुसार, भोजन कैसे करना चाहिए?
- आयुर्वेद के अनुसार भोजन हमेशा मौसम के अनुसार करना चाहिए। साथ ही खाने के साथ ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
- आयुर्वेद के अनुसार खाना पचाने के लिए क्या करना चाहिए?
- खाना सही से पच सके, इसके लिए आपको खाने के कुछ देर बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए और कम से कम 100 कदम चलना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।