herzindagi
image

पीरियड आने की डेट से कुछ दिन पहले से बंद कर दीजिए ये काम, आसान बनेंगे मुश्किल दिन

पीरियड्स की डेट आने से पहले महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं, जिनका असर उनके मूड, एनर्जी लेवल और डाइजेशन समेत कई चीजों पर होता है। पीरियड्स आने की डेट से कुछ दिन पहले से डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव बहुत जरूरी हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-11, 13:26 IST

आपने अक्सर महसूस किया होगा कि जब भी पीरियड की डेट आने वाली होती है, तो आपको शरीर में कई बदलाव फील होते हैं। कई बार सिर में तेज दर्द होता है, कभी थकान अधिक लगती है, कभी डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होती हैं तो कभी नींद आने में मुश्किल होती है या मूड स्विंग्स होते हैं। ये सभी प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम यानी पीएमएस के कारण होता है। पीरियड्स से पहले होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण, फिजिकल और इमोशनल हेल्थ पर असर होता है। इस समय पर हमें भूख भी कई बार अधिक लगती है और कभी-कभी कुछ खास चीजों को खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन, अगर इस समय पर हम अनहेल्दी हैबिट्स को अपनाएं, तो इसकी वजह से पीरियड हेल्थ पर असर होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स आने की डेट से कुछ दिन पहले से डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव बहुत जरूरी हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पीरियड की डेट से कुछ दिन पहले से बंद कर दें ये काम, सेहत रहेगी दुरुस्त

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • चॉकलेट कम खाएं। पीरियड्स से पहले होने वाले मूड स्विंग्स की वजह से कई बार महिलाएं चॉकलेट अधिक खाती हैं। लेकिन, यह कैफीन और शुगर से भरपूर होत हैं और इससे मूड स्विंग्स बढ़ सकते हैं। इसकी जगह आप अंजीर खा सकती हैं।
  • चाय और कॉफी कम से कम पिएं। इससे कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है और इससे पीरियड क्रैम्प्स बढ़ सकते हैं। इसकी जगह आप अदरक वाली चायरिएं।
  • पीरियड की डेट से कुछ दिन पहले से फ्राइड और जंक फूड को अवॉइड करें। ये अनहेल्दी फैट्स और शुगर से भरपूर होते हैं और शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा कर सकते हैं। इसकी जगह आप घर का न्यूट्रिशन से भरपूर खाना खाएं।
  • पीरियड्स से पहले अक्सर महिलाओं को ब्लोटिंग महसूस होती है। ऐसे में इस समय पर अधिक नमक न खाएं। चिप्स और तेज नमक वाली चीजों को अवॉइड करें। इससे ब्लोटिंग और वॉटर रिटेंशन बढ़ता है, जो आपकी मुश्किल को बढ़ा सकता है। इसकी जगह आप भुने हुए मखाने या चने खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Period Pain Home Remedy: पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण है आयुर्वेदिक वैद्य का बताया यह नुस्खा, पेनकिलर की नहीं पड़ेगी जरूरत

period miskates you should avoid

  • एल्कोहल को पूरी तरह अवॉइड करें। यह शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के लेवल को प्रभावित करता है और उसकी वजह से पीरियड में मुश्किल बढ़ जाती है। आप नींबू-पानी को डाइट में शामिल करें। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा।
  • मील्स बिल्कुल स्किप न करें। इससे ब्लड शुगर लेवल पर असर होता है और कमजोरी बढ़ सकती है। शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए, दिनभर छोटे-छोटे मील्स लें।
  • हैवी वर्कआउट न करें। इससे शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है और अधिक क्रैम्प्स आ सकते हैं। इसकी जगह वॉकिंग और प्राणायाम करें।

 

 यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

 

पीरियड्स के मुश्किल दिनों को आसान बनाने में एक्सपर्ट के बताए टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।