herzindagi
image

मां बनने में आ रही है मुश्किल? फर्टिलिटी सुधारने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 7 बदलाव

महिलाओं की फर्टिलिटी पर उनकी डाइट, लाइफस्टाइल और तनाव समेत कई चीजों का असर होता है। अगर आपकी कंसीव करने की कोशिश बार-बार फेल हो रही हैं, तो लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव करें। 
Editorial
Updated:- 2024-12-25, 14:00 IST

मां बनने की चाहत बेशक हर महिला को होती है। लेकिन, कुछ महिलाओं को इस ख्वाब को पूरा करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और कंसीव करने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हेल्दी प्रेग्नेंसी और जल्दी कंसीव करने के लिए कई बातें मायने रखती हैं। ओव्युलेशन हेल्दी होना, फर्टाइल विंडो के बारे में पता होना, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स का सही होना और फर्टिलिटी का सही होना, ये ,सारे फैक्टर्स कंसीव करने के चांसेज पर असर डालते हैं। महिलाओं की फर्टिलिटी पर उनकी डाइट, लाइफस्टाइल और तनाव समेत कई चीजों का असर होता है। इसलिए, जब भी कोई कपल कंसीव करने की प्लानिंग करे, तो उसे डाइट और लाइफस्टाइल पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर आपको मां बनने में मुश्किल आ रही है, कंसीव करने की कोशिश बार-बार फेल हो रही है, तो आपको लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

फर्टिलिटी सुधारने के लिए महिलाएं लाइफस्टाइल में करे ये बदलाव (How can I boost my fertility to get pregnant?)

pranayama for stress

  • सुबह उठने के बाद कम से कम एक घंटे फोन बिल्कुल न चलाएं बल्कि सुबह उठने के बाद, शरीर को रिलैक्स करने वाले प्राणायाम करें।
  • सुबह चाय-कॉफी यानी कैफीन वाली ड्रिंक्स न पिएं बल्कि हेल्दी फैट्स और हेल्दी जूस से दिन की शुरुआत करें।
  • आप भीगे हुए नट्स और आंवला या अन्य चीजों का जूस ले सकती हैं। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और फर्टिलिटी में सुधार होता है।
  • ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों को शामिल करें और इसे स्किप बिल्कुल न करें। प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट, इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने और हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
  • रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें और सोने-जागने का समय निश्चित करें।

यह भी पढ़ें- फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी पर क्या होता है डायबिटीज का असर? डॉक्टर से जानें

how to manage stress

  • अगर आपकी लाइफ में आप किसी बात को लेकर तनाव में हैं, तो स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करें। स्ट्रेस हार्मोन का बढ़ा होना, कंसीव करने में मुश्किल पैदा कर सकता है।
  • रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद लें। इससे सेहत दुरुस्त होती है और शरीर हेल्दी रहता है।
  • बहुत अधिक शुगर वाली ड्रिंक्स या स्नैक्स न लें। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और कंसीव करने में मुश्किल आती है। डाइट में हेल्दी नट्स और फ्रूट्स को शामिल करें।
  • कंसीव करने की प्लानिंग करते वक्त आपका अंदर से खुश रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में वो चीजें करें, जो आपको अंदर से खुशी दें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा रही हैं आपकी ये 6 आदतें, मां बनने में हो सकती है मुश्किल

फर्टिलिटी को सुधारने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव जरूरी हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।