40 की उम्र के बाद अचानक से बढ़ रहा है जांघों और कूल्हे के आस-पास फैट, इन 7 टिप्स की मदद से होगा कम

क्या आपकी उम्र 40 पार हो चुकी है और अचानक से आपकी जांघों और कूल्हे के आस-पास फैट बढ़ रहा है? अगर ऐसा है तो एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को फॉलो करें। जिद्दी चर्बी आसानी से कम होगी।
image

40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इनका असर उनके शरीर के कई फंक्शन्स और वजन पर भी होता है। इस हार्मोनल बदलावों के कारण अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। खासकर, पेट, कमर, हिप्स और जांघों के इर्द-गिर्द चर्बी जमने लगती है। इसके पीछे इंसुलिन रेजिस्टेंस और एस्ट्रोजन का बढ़ना हो सकता है। ऐसे में अगर आप हिप्स और थाई के फैट को कम करना चाहती हैं, तो आपको इन हार्मोन्स के बैलेंस पर ध्यान देना होगा। यहां हम आपको 7 ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो हिप्स और जांघों की चर्बी कम कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

40 की उम्र के बाद हिप्स और जांघों की चर्बी कम कर सकते हैं ये 7 टिप्स

  • दिन की शुरुआत धनिये और मेथी के पानी से करें। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है, ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है और जांघों और हिप्स के आस-पास जमा फैट कम होता है।
  • करी पत्ते और सरसों के दाने के तड़के के साथ सलाद खाएं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है, इंसुलिन लेवल बैलेंस होता है और फैट का जमना कम होता है।
  • हफ्ते में 3 बार 30-40 मिनट ब्रिस्क वॉकिंग करें या रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करें। इससे सेल्स में ग्लूकोज अपटेक में सुधार होता है और जिद्दी चर्बी कम होती है।
  • डाइट में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले कार्ब्स जैसे मिलेट्स और ओट्स को शआमिल करें। इससे इंसुलिन स्पाइक नहीं होता है और फैट स्टोरेज कम होती है।

यह भी पढ़ें-40 के बाद नजदीक आ जाता है मेनोपॉज, महिलाएं इन टिप्स से रखें अपना ख्याल

seeds women must have 2 weeks before periods

  • डाइट में नट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट और कद्दू के बीजों को शामिल करें। ये हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं और इनसे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।
  • डाइट में लिवर को हेल्दी रखने वाले फूड्स जैसे चुकंदर और आंवला को शामिल करें। इसे एस्ट्रोजन डिटॉक्स होता है और फैट लॉस होता है।
  • जांघों और कमर के आस-पास हल्के हाथों से तेल की मसाज करें। इससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और चर्बी कम होती है।

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र के बाद लटकती जा रही है तोंद? इन 3 टिप्स से कम होगी पेट की चर्बी

40 की उम्र के बाद जांघों और कूल्हे के फैट को कम करने में ये टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP