herzindagi
image

मानसून में गले की खराश और सर्दी-खांसी नहीं करेगी परेशान, इन 5 आयुर्वेदिक उपायों को आजमाएं

मानसून की शुरुआत होते ही सर्दी-जुकाम और खांसी अक्सर लोगों को परेशान करती है।  बदलते मौसम में इन दिक्कतों से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। एक्सपर्ट के बताए ये आयुर्वेदिक उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-01, 00:12 IST

जुलाई की शुरुआत होने को है और मानसून भी दस्तक दे चुका है। बेशक बारिश का मौसम दिल को सुकून देता है और तपती गर्मी के बाद जब बारिश की फुहारे पड़ती हैं, तो बहुत अच्छा महसूस होता है। लेकिन, इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि मानसून अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है। इस बदलते मौसम में खांसी-जुकाम, सर्दी, सिरदर्द और बुखार से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। कभी बहती नाक तो कभी सीने में जमा बलगम परेशान करते हैं। इनसे बचने में कई आयुर्वेदिक उपाय मदद करते हैं। इन उपायों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

मानसून में सर्दी-खांसी और कफ से बचने में मदद करेंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

  • 1 लीटर पानी में आधा टीस्पून सौंठ (सूखी अदरक का पाउडर) और एक छोटा टुकड़ा अदरक डालें। इसे मीडियम फ्लेम पर 10 मिनट के लिए उबालें। अब इसे छानकर एक स्टील बोतल में भर लें और दिनभर इसे पीती रहें।
  • इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, गले में आराम मिलता है और कफ जमा नहीं होता है।
  • आधा टीस्पून हल्दी, आधा टीस्पून सौंठ, 1 काली मिर्च (ताजी कुटी हुई) और चौथाई टीस्पून शहद लें। इसे अच्छे से मिला लें और दिन में 2-3 बार लें। आप इसे खाने से 1 घंटा पहले या खाने के 1 घंटा बाद ले सकती हैं।
  • ये सभी चीजें एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं। इनसे सर्दी-खांसी से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें- सीने में जमे बलगम को निकाल फेकेगा गिलोय का यह काढ़ा, जानें फायदे और बनाने का तरीका

kadha for cold and cought

  • 2 गिलास पानी में तुलसी की पत्तियां, पुदीने की पत्तियां, अजवाइन, मेथी और हल्दी डालकर इसे अच्छे से उबालें। इस पानी की स्टीम लें। इससे सीने में जमा बगलम बाहर निकलेगा, गले की खराश दूर होगी और अगर खांसी-जुकाम है, तो वो भी सही होगा।
  • दिन में 2-3 बार हल्दी के पानी से गरारे करें। हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है और गले के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

 

यह भी पढ़ें- खांसी और बलगम ने कर दिया है परेशान? इस देसी नुस्खे से मिल सकता है आराम

 

मानसून में गले की खराश और सर्दी-खांसी से बचने में ये आयुर्वेदिक उपाय मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।